फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

मेरठ तिराहे पर बनेगा सबसे ऊंचा रैपिड धनुषाकार ट्रैक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
रैपिड रेल कॉरिडोर के सबसे लंबे व वजनी स्पैन का चलता हुआ निर्माण कार्य.
मेरठ तिराहे पर बनेगा सबसे ऊंचा रैपिड धनुषाकार ट्रैक
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ तक 82 किमी लंबे रैपिड रेल कॉरिडोर का सबसे ऊंचा, लंबा और वजनी स्पैन (धनुषाकार रैपिड ट्रैक) मेरठ रोड तिराहे स्टेशन के पास रखा जाएगा। दो पिलर्स के बीच स्थापित होने वाला यह स्पैन 150 मीटर लंबा और 3200 टन वजनी होगा। स्थापित होने के बाद इसके नीचे से मेट्रो की रेड लाइन का ट्रैक और ओवरब्रिज गुजरेगा। मेरठ रोड तिराहा रैपिड स्टेशन की ऊंचाई को देखते हुए यह स्पैन 26 मीटर की ऊंचाई पर रखा जाएगा। एनसीआरटीसी ने स्पैन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इसको रखने के लिए विशेष पोर्टल पिलर्स बनाया गया है। यह साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किमी लंबे प्राथमिकता खंड का हिस्सा है।
लाइनपार को शहर से जोड़ने के लिए धोबीघाट आरओबी का निर्माण किया जा रहा है। यहां रेलवे की कंपनी 76.5 मीटर लंबा और 650 टन वजनी पहला स्टिंग बो गर्डर (धनुषाकार पुल का पहला हिस्सा) लॉंच कर चुकी है। इसी लंबाई व वजन का गर्डर लांच होना बाकी है। ऐसे में रैपिड के दो पिलर्स पर स्थापित होने वाले स्पैन का वजन धोबीघाट आरओबी से तीन गुना और लंबाई लगभग बराबर है। रैपिड का यह धनुषाकार स्पैन अपने आप में ही तकनीक का नमूना होगा। स्पैन का पहला हिस्सा महामाया स्टेडियम के पास बने पिलर और दूसरा हिस्सा मेरठ रोड तिराहा स्टेशन के पास पिलर पर रखा जाएगा।
विज्ञापन

मेरठ रोड तिराहा के बाद दूसरा स्पैन वसुंधरा में रेलवे क्रॉसिंग को पार करने के लिए स्थापित किया जाएगा। इसकी लंबाई 73 मीटर और वजन 850 टन होगा। रेलवे लाइन के ऊपर से गुजरने वाला यह स्पैन भी अपने आप में खास होगा। रेलवे की सेवाओं को बगैर प्रभावित किए इसका निर्माण कार्य तेज गति से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीआरटीसी सीपीआरओ : कॉरिडोर के सबसे लंबे और वजनी स्पैन को मेरठ रोड तिराहा स्टेशन के पास स्थापित करना चुनौती भरा होगा। एनसीआरटीसी के इंजीनियरों की टीम दिनरात स्पैन के काम को जल्द पूरा करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed