{"_id":"61536b2e8ebc3e058c2ef0ea","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd226779535","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अक्तूबर को राजकीय भवनों पर फहरेगा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अक्तूबर को राजकीय भवनों पर फहरेगा तिरंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो अक्तूबर को राजकीय भवनों पर फहरेगा तिरंगा
गाजियाबाद। दो अक्तूबर गांधी जयंती को धूमधाम से मनाया जाएगा। मंगलवार को कलक्ट्रेट में तैयारियों को लेकर डीएम राकेश कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दो अक्तूबर को कलक्ट्रेट समेत सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। कलक्ट्रेट में सुबह से देशभक्ति गीतों के रिकार्ड बजाए जाएंगे।
इसके अलावा अधिकारी अपने कार्यालयों में सफाई करेंगे। शहर में नगर निगम और नगर पालिका और नगर पंचायतों में स्वच्छता पखवाड़ा चलाने का निर्देश दिया गया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। अधिकारियों को कोरोना प्रोटोकाल के तहत कार्यक्रम कराने की हिदायत दी गई। बैठक में नगर निगम, जीडीए और विकास विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।