{"_id":"61521f4f8ebc3e0c16517a03","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd226719537","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चेक पोस्ट के पास दो गुटों के युवक भिड़े, ताबड़तोड़ फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चेक पोस्ट के पास दो गुटों के युवक भिड़े, ताबड़तोड़ फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चेक पोस्ट के पास दो गुटों के युवक भिड़े, ताबड़तोड़ फायरिंग
गाजियाबाद। कविनगर के रजापुर में पुलिस चेक पोस्ट के पास दो गुटों के युवक आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के युवकों में पुराने विवाद को लेकर रंजिश चली आ रही है। फिलहाल दोनों पक्ष एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर गालियां दे रहे थे, जिसके चलते फिर से विवाद हो गया। दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कविनगर एसएचओ अब्दुल रहमान सिद्दीकी ने बताया कि शाहपुर बम्हैटा निवासी देव यादव व विक्की तथा रजापुर निवासी रोहित व अनमोल एक साथ रहते हैं। जबकि दूसरे पक्ष से शास्त्रीनगर निवासी नैतिक, मसूरी निवासी राजीव और गोविंदपुरम निवासी संजू दूसरे पक्ष से हैं। दोनों पक्षों में टशनबाजी रहती है। करीब 15 दिन पहले दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, लेकिन संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप के बाद समझौता हो गया था। लेकिन इसके बावजूद दोनों पक्षों की रंजिश बरकरार थी। कुछ दिनों से दोनों पक्ष एक दूसरे पर इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी और गाली-गलौच कर रहे थे। इसी बात को लेकर राज गैस चौपला के पास सोमवार को दोनों पक्षों के युवक भिड़ गए। इस दौरान युवकों ने फायरिंग भी की। एसएचओ ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी, जिसके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया। एक पक्ष के देव, विक्की, अनमोल तथा दूसरे पक्ष के नैतिक, राजीव और संजू को गिरफ्तार कर लिया गया है।