{"_id":"61521eae8ebc3eab7d383549","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2267187166","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड डिलीवरी ब्वॉय से पांच मिनट में दो बार लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड डिलीवरी ब्वॉय से पांच मिनट में दो बार लूट
विज्ञापन
पीड़ित डिलीवरी ब्वाय आशीष शिडे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूड डिलीवरी ब्वॉय से पांच मिनट में दो बार लूट
गाजियाबाद। विजयनगर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने रविवार रात फूड डिलीवरी ब्वॉय को 5 मिनट में दो बार लूट लिया। बदमाश मोबाइल लूटा तो डिलीवरी ब्वॉय ने हिम्मत दिखा वापस छीन लिया। वहीं, बदमाशों ने आधा किमी तक पीछा उससे दोबारा मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने विजयनगर थाने में तहरीर दी है।
इंदिरापुरम के न्यायखंड-2 निवासी आशीष पांडेय फूड डिलीवरी ब्वॉय का काम करते हैं। रविवार रात को उन्होंने इंदिरापुम क्षेत्र केहोटल से विजयनगर के सिद्धार्थ विहार पहुंचाने के लिए आर्डर लिया। आशीष पांडेय का कहना है कि उन्होंने ऑर्डर पहुंचाने के लिए मोबाइल पर लोकेशन डाली हुई थी और मोबाइल बाइक की टंगी पर लगा हुआ था। रात करीब 10 बजे हरनंदी पुल पर पहुंचे तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे मोबाइल लूट लिया। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों से अपना मोबाइल वापस छीन लिया।
आधा किलोमीर पीछा कर दोबारा लूट लिया मोबाइल
आशीष पांडेय का कहना है कि मोबाइल वापस छीनकर उन्होंने बाइक दौड़ा दी, लेकिन बदमाश इतने बेखौफ थे कि उनका आधा किलोमीटर तक पीछा किया। ओवरटेक करके रुकवाने के बाद बदमाशों ने चाकूसटाकर मोबाइल फिर से लूट लिया। बदमाश पर्स भी मांग रहे थे, लेकिन लोगों के आने के कारण वह फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
इनसेट......
लूट के मोबाइलों के साथ दो बदमाश पकड़े
विजयनगर पुलिस ने राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो मोबाइल बरामद हुए हैं। एसएचओ योगेंद्र मलिक ने बताया कि अकबरपुर बहरामपुर अंडरपास में चेकिंग के दौरान अंबेडकर नगर निवासी अमित व अंशु को गिरफ्तार किया गया है। दोनों राहगीरों से लूटपाट करते हैं। शनिवार को प्रताप विहार में युवक से मोबाइल लूटा था।