फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

युवक को गोली मारी, इलाज न मिलने पर अस्पताल में तोड़फोड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
युवक को गोली मारी, इलाज न मिलने पर अस्पताल में तोड़फोड़
विज्ञापन

मसूरी/गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर पूठी में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में युवक को एनएच-9 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। भर्ती करने के बाद अस्पताल में सही उपचार न मिलने पर परिजनों ने तोड़फोड़ की। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। वहां से फोर्टिस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
रघुनाथपुर पूठी निवासी आकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भाई पवन रविवार की शाम साढ़े 6 बजे टहलने के लिए गांव से बाहर गया था। इसी दौरान ग्राम प्रधान के बेटे व अन्य तीन चार लोग घात लगाकर बैठे हुए थे। इसी दौरान आरोपियों ने टोकना शुरू कर दिया। पीड़ित ने जब विरोध किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और पिस्टल से गोली मार दी। बताया कि गोली उनके भाई पवन के कमर में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर लोग पहुंच घटनास्थल पर पहुंच गए। आरोपी वहां से फरार हो गए। घायल को कोलंबिया एशिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर अस्पताल ने 50 हजार रुपये जमा कराए। परिजनों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में सीटी स्केन करने के बाद उपचार करने से मना कर दिया। कहा कि यहां चिकित्सक नहीं है। डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद परिजनों का आक्रोश बढ़ गया। उन्होंने रेफर कराने के लिए कहा, लेकिन अस्पताल प्रशासन रेफर करने को तैयार नहीं था। उसके बाद परिजनों ने अपना खर्चा काटकर बाकी रुपये वापस करने की बात कही। अस्पताल प्रशासन ने रुपये नहीं दिए और एंबुलेंस देने के लिए मना कर दिया। परिजनों ने हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया। अस्पताल ने एंबुलेंस और 30 हजार रुपये वापस दिए। वहां से परिजन उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

आकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि प्रधान का परिवार चुनाव को लेकर रंजिश रखता है। आरोप लगाया कि पूर्व में भी आरोपी घर में घुसकर हमला कर चुके हैं। गांव केलोगों के आने पर जान बची। मसूरी थाना प्रभारी ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर मामला है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालकुआं चौकी इंचार्ज हमेंद्र ने बताया कि कोलंबिया एशिया अस्पताल में हंगामे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे उससे पहले मामला शांत हो गया था। उपचार को लेकर परिजनों की शिकायत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed