फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

मार्शल कागजों में तैनात, डीएमई पर उल्टी दिशा में दौड़ रहे वाहन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर लाल कुआं के पास गलत दिशा से आते वाहन। संवाद
मार्शल कागजों में तैनात, डीएमई पर उल्टी दिशा में दौड़ रहे वाहन
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गलत दिशा में दौड़ रहे वाहन के कारण 14 दिन पहले हुई पांच मौतों के बाद भी एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) और पुलिस नहीं जागी। एनएचएआई ने उल्टी दिशा में दौड़ते वाहनों को रोकने के लिए कागजों में मार्शल तैनात किए, लेकिन हालात नहीं सुधरे। रविवार को अमर उजाला ने एबीईएस कट, डासना कट, विजयनगर समेत कई प्वाइंट पर जाकर पड़ताल की तो अभी भी वाहन उल्टी दिशा में दौड़ते नजर आए। जिन दुपहिया वाहनों के एक्सप्रेसवे पर जाने पर रोक लगा दी गई थी, वह भी बेरोकटोक दौड़ते दिखाई दिए। ऐसी स्थिति में इस एक्सप्रेसवे पर फिर से बड़ा हादसा हो सकता है।
डासना-मसूरी से मेरठ की ओर जाने वाले वाहन चालकों को आईएमएस कॉलेज के पास बने अंडरपास से यू-टर्न लेकर एक्सप्रेसवे पर आना चाहिए, लेकिन अधिकांश वाहन चालक अंडरपास पर जाने की बजाय उससे पहले बने कट से ही उल्टी दिशा में एक्सप्रेसवे पर चढ़ जाते हैं। इन वाहन चालकों को मेरठ तक बीच में सही दिशा में पहुंचने के लिए कट नहीं मिलता और यह उल्टी दिशा में ही मेरठ तक पहुंच जाते हैं। 5-10 मिनट का समय और महज 40-50 रुपये का डीजल बचाने के चक्कर में यही वाहन हादसों की वजह बन रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली से लालकुआं आने वाले वाहनों को मेट्रो मॉल के पास से नीचे सर्विस लेन पर उतरना होता है, लेकिन यहां दिशासूचक बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। भ्रमित वाहन चालक लालकुआं से नीचे जीटी रोड पर उतरने की बजाय एक्सप्रेसवे पर आगे चले जाते हैं और फिर उल्टी दिशा में गाड़ी चलाकर वापस लाते हैं। इसकी वजह से कई बार वाहन टकरा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर उल्टी दिशा में वाहन चलाने वाले लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है। इन दोनों एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक पुलिस ने पिछले 15 दिन में 1595 वाहनों के चालान किए हैं। इनके अलावा 18 वाहनों को सीज किया गया है। इस साल एक जनवरी से लेकर 15 सितंबर तक उल्टी दिशा में दौड़ने की वजह से 12384 वाहनों का चालान किया जा चुका है। सबसे ज्यादा 2275 चालान जून में किए गए।
एनएचएआई परियोजना निदेशक : एक्सप्रेसवे पर तैनात मार्शल की प्रतिदिन लोकेशन ली जाती है। विश्वकर्मा पूजा की वजह से अवकाश पर रहने की वजह से दो दिन वह तैनात नहीं रहे होंगे। उल्टी दिशा में वाहन चलाने वालों को रोका जा रहा है।

एसपी ट्रैफिक : ट्रैफिक पुलिस की टीम को डासना समेत कई प्वाइंट पर तैनात कर उल्टी दिशा में आने वाले वाहन चालकों को रोेकने और चालान करने के लिए लगाया गया है। रोजाना करीब 100 से 125 वाहन चालकों के चालान भी किए जा रहे हैं। इससे उल्टी दिशा में चलने वाले वाहनों की संख्या कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed