{"_id":"6140f77f8ebc3e0b145b2225","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd225900785","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा : पत्नी ने कराई सब्जी विक्रेता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा : पत्नी ने कराई सब्जी विक्रेता की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुलासा : पत्नी ने कराई सब्जी विक्रेता की हत्या
गाजियाबाद/मसूरी। 11 सितंबर को नाहल निवासी सब्जी विक्रेता अनीस (45) की हत्या का खुलासा करते हुए मसूरी पुलिस ने उसकी पत्नी दिलशादी उर्फ गुड्डी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक अनीस के हापुड़ निवासी फूफा जान मोहम्मद से दिलशादी के संबंध थे। इसी के चलते दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। अनीस को बहाने से बुलवाकर जान मोहम्मद ने उसकी हत्या कर दी। घटना वाले दिन दिलशादी के मोबाइल में जान मोहम्मद से बातचीत की सैकड़ों कॉल रिकॉर्डिंग सामने आने तथा गांव में अवैध संबंधों की चर्चा फैलने पर जान मोहम्मद ने शर्मिंदगी में फंदा लगाकर जान दे दी थी।
एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि अनीस के लापता होने के बाद उसका फूफा अगले दिन सुबह उसके परिजनों को सीधे घटनास्थल पर ले गया था। इसी बात से जान मोहम्मद पर शक गहराया था। कुछ देर बाद जान मोहम्मद और दिलशादी के बीच फोन पर बातचीत की कई रिकॉर्डिंग परिजनों के हाथ लग गई थीं। पकड़े जाने के डर से तथा शर्मिंदगी के चलते दोपहर में जान मोहम्मद ने अनीस के घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
एसपी ग्रामीण ने बताया कि जान मोहम्मद ने सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया था। शुरू में वह दिलशादी के साथ मिलकर अनीस को घर में मारना चाहता था, लेकिन पोल खुल जाने के डर से ऐसा नहीं किया। इसके बाद जान मोहम्मद ने दिलशादी को फोन करके कहा कि वह हापुड़ में नींव खुदाई का 15 हजार का काम बताकर उसके पास भेज दे। दिलशादी ने अनीस को जान मोहम्मद के पास भेज दिया, जिसके बाद उसने नुकीली चीज से उसकी हत्या कर दी। पूछताछ में दिलशादी ने बताया कि हत्या करने के बाद जान मोहम्मद ने इसकी सूचना उसे फोन पर दी थी। योजना के तहत दिलशादी ने यह अफवाह फैला दी कि उसका पति अनीस दवाई लेने के लिए निकला और वापस नहीं आया।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में दिलशादी ने बताया कि उसका पति अनीस कुछ नहीं कमा पाता था। घर का सारा खर्च जान मोहम्मद ही उठाता था। जान मोहम्मद ने दिलशादी से कहा था कि वह अनीस को रास्ते से हटवा दे। उसकी मौत के बाद वह उसका अच्छी तरह ख्याल रखेगा। साथ ही जान मोहम्मद ने यह भी कहा था कि अनीस के हिस्से में आ रही 9 बीघा जमीन बेचकर वह हापुड़ में ही उसे व उसके बच्चों को अपने साथ रखेगा।
अनीस की हत्या के बाद उसकी पत्नी दिलशादी ने यह अफवाह फैलाई थी कि अनीस के साढ़ू ने उसे विधवा करने की धमकी दी थी। इसी के चलते अनीस के पिता ने अनीस के साढ़ू, उसके भाई व बहनोई को नामजद कर हत्या का केस दर्ज कराया था। परिजनों का कहना था कि साली की संदिग्ध हालात में मौत के बाद अनीस साढ़ू के खिलाफ कोर्ट में पैरवी कर रहा था। वहीं, घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने नामजद आरोपियों को क्लीनचिट दे दी।