फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

चौकी लाकर बेरहमी से पीटा, रेलकर्मीके कानों के पर्दे फटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
चौकी लाकर बेरहमी से पीटा, रेलकर्मीके कानों के पर्दे फटे
विज्ञापन

गाजियाबाद। माता कॉलोनी निवासी रेलकर्मी ने गोशाला चौकी पुलिस पर बेरहमी से पिटाई का आरोप लगाते हुए मंगलवार को परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। रेलकर्मी का कहना है कि पुलिस की पिटाई में उनके दोनों कानों के पर्दे फट गए, जबकि उनका भाई व दोस्त भी गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्होंने एसएसपी को शिकायत देकर गोशाला चौकी इंचार्ज समेत तीनों पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज करने की मांग की। एसएसपी ने सीओ को मामले की जांच सौंपी है।
माता कॉलोनी सेक्टर-11 निवासी मनोज कुमार रेलवे कर्मचारी हैं। उनका कहना है कि एक सितंबर की रात उनके पास भाई राकेश का फोन आया। उसने कहा कि मोहल्ले में रहने वाला महावीर आए दिन उसे परेशान करता है और उस पर टेंपो चढ़ाने की कोशिश की। मनोज कुमार का कहना है कि वह दोस्त त्रिवेंद्र के साथ सम्राट चौक पर भाई की टेंपो रिपेयरिंग की दुकान पर पहुंच गए। वहां देखा कि महावीर उनके भाई के गाली-गलौज कर रहा है। उन्होंने से समझाया तो वह पुलिस बुलाने की धमकी देकर वहां से चला गया। मनोज कुमार का कहना है कि 10 मिनट बाद महावीर गोशाला चौकी इंचार्ज विपिन और दो पुलिसकर्मियों को लेकर आ गया। इसके बाद पुलिसकर्मी उन्हें गोशाला चौकी ले गए और उन्हें बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन

मनोज कुमार का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने कान और जबड़ों पर प्रहार किए। उनके कानों के दोनों पर्दे फट गए तथा दोस्त व भाई घायल हो गए। इसके बाद तीनों को रातभर हवालात में बंद रखा और सुबह एक-एक हजार रुपए लेकर छोड़ा। कानों का प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराना पड़ा। मंगलवार को उन्होंने एसएसपी दफ्तर पर प्रदर्शन कर दरोगा समेत तीनों पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोशाला फाटक चौकी प्रभारी = सभी आरोप निराधार हैं। जिन लोगों ने आरोप लगाया, वह अपने तीन साथियों के साथ मिलिट्री ग्राउंट के पास झगड़ा कर रहे थे। सूचना मिलने पर सभी को थाने लाकर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कार को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed