फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

तंग गलियों में भी एकत्र होगा कूड़ा, 100 वाहन किराये पर लेगा निगम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
तंग गलियों मेें भी एकत्र होगा कूड़ा, 100 वाहन किराये पर लेगा निगम
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहर की छोटी गलियों में भी कूड़ा कलेक्शन हो सकेगा। इसके लिए नगर निगम 50 ई-रिक्शा और 50 छोटे मालवाहक वाहन किराए पर लेगा। निगम के स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए आरएफपी (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) जारी किया है। सबसे कम दरों पर वाहन किराए पर देने का प्रपोजल देने वाली फर्म से यह वाहन लिए जाएंगे और अक्तूबर से वार्डों में उतारे जाएंगे।
नगर निगम के बड़े वाहन शहर की छोटी गलियों में नहीं पहुंच पाते हैं। निगम ने 100 ई-रिक्शा खरीदे थे, लेकिन वार्डों में कूड़ा कलेक्शन की पूर्ति नहीं कर पा रहा है। ऐसे में अब नगर निगम ने फिलहाल नए वाहन न खरीदकर किराए पर लेने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने आरएफपी जारी कर 13 सितंबर तक ऐसी फर्मों से प्रपोजल मांगे हैं। प्रपोजल देने वाली फर्मों के प्रस्तावों को नगरायुक्त के पास भेजा जाएगा। सबसे कम किराए के प्रस्ताव पर नगरायुक्त की सहमति के बाद फर्म से अनुबंध किया जाएगा।
विज्ञापन

वाहनों के मेंटेनेंस से भी मिलेगा छुटकारा
नगर निगम किराए पर लेने वाले वाहनों को न तो ईंधन देगा और न ही ड्राइवर। मेंटेनेंस का जिम्मा भी फर्म का ही होगा। ऐसे में नगर निगम को वाहनों के मेंटेनेंस पर हर माह होने वाले मोटे खर्च से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोड स्वीपिंग और जेटिंग मशीन भी खरीदेगा स्वास्थ्य विभाग
नगर निगम 15वें वित्त आयोग के फंड से भी वाहन खरीदेगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहले चरण में नगर निगम पांच रोड स्वीपिंग मशीन और पांच जेटिंग मशीनें खरीदेगा। यह कवायद शहर में प्रदूषण का स्तर कम करने के लिए की जा रही है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तकनीकी टेंडर में फर्मों की ओर से निगम में जमा किए गए दस्तावेजों का सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन के बाद जो फर्म तकनीकी निविदा में सफल होंगी, उन्हीं की वित्तीय निविदा खोली जाएंगी। नगर निगम अक्तूबर में इस खरीद प्रक्रिया को पूरा कर लेगा।

सड़कों की भी होगी सफाई
शहर की साफ-सफाई को और बेहतर कराने के लिए वाहन किराए पर लिए जा रहे हैं। बड़े वाहनों को नगर निगम खरीदेगा। जेटिंग मशीनों से डिवाइडरों की साफ-सफाई के साथ-साथ सेंट्रल वर्ज में लगे पौधोें की सिंचाई भी की जा सकेगी।
- डॉ. मिथिलेश कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed