{"_id":"613e5b708ebc3e7fb70cb75f","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2257879147","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरों ने हत्या की धमकी देकर मालिक से मांगी १० लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरों ने हत्या की धमकी देकर मालिक से मांगी १० लाख की रंगदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरों ने हत्या की धमकी देकर मांगी 10 लाख की रंगदारी
गाजियाबाद। कविनगर औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करने वाले आरोपियों ने हत्या की धमकी देकर मालिक से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी फरार हो गया है।
नगर कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मूल रूप से अमरोहा निवासी कारोबारी अबुत राव को बदमाशों ने 30 अगस्त को फोन किया और बताया कि उनकी हत्या के लिए दूसरी पार्टी ने सुपारी दी है, लेकिन वह उनकी हत्या नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि आप अपनी जान बचाना चाहते हैं तो एक घंटे में 10 लाख रुपये की व्यवस्था करके उन्हें उपलब्ध करा दें। फोन आने के बाद व्यापारी डर गए और उन्होंने तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिस नंबर से फोन किया गया था पुलिस ने उसे सर्विलांस पर लगाया, जिससे आरोपियों की लोकेशन लालकुआं केपास मिली। पुलिस ने बताया कि घेराबंदी के बाद चार आरोपियों जितेंद्र निवासी अनूपशहर, धर्मेंद्र निवासी सबदलपुर बुलंदशहर, आकाश निवासी खिंदौडा बागपत और मंजीत सिंह निवासी सजानपुर अलीगढ़ को गिरफ्तार किया है। चोरों को जेल भेज दिया गया है। जबकि एक आरोपी विनीत की तलाश जारी है।
ऐसे बनाई रंगदारी की योजना
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि धर्मेंद्र और विनीत इस घटना के मास्टरमाइंड हैं। जितेंद्र और आकाश पहले से फैक्टरी में काम करते थे। जितेंद्र के रिश्तेदार धर्मेंद्र ने कोई बड़ी वारदात करने को कहा। बताया कि वह कोई बड़ा मुर्गा बताए, जिसे वह लूट सके। जितेंद्र ने बताया कविनगर औद्योेगिक क्षेत्र में जिस फैक्टरी के अंदर वह काम करते थे, उसके मालिक से रंगदारी मांगी जा सकती है। धर्मेंद्र और विनीत ने मिलकर पूरी योजना बनाई।
विज्ञापन
किराये पर लिया बैंक खाता
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने एक महिला की फर्जी आईडी पर अक्तूबर 2020 में सिम कार्ड खरीदा था। उसके बाद से अब तक उससे दो ही कॉल किए गए हैं। एक कॉल मंजीत को किया गया है, जिसका 15 हजार रुपये में अकाउंट किराये पर लिया गया था। जितेंद्र ने आवाज पहचानने के डर से कारोबारी को कॉल धर्मेंद्र से कराया था।