फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

स्कूल से घर लौट रहीं छात्राओं से छेड़छाड़, बचाने आए लोगों को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
स्कूल से घर लौट रहीं छात्राओं से छेड़छाड़, बचाने आए लोगों को पीटा
विज्ञापन

गाजियाबाद। मसूरी में स्कूल से घर लौट रहीं छात्राओं के साथ मनचलों द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। विरोध करने आए लोगों को आरोपियों ने लाठी डंडों से पीटा। सड़क पर काफी देर तक हंगामा हुआ। पीड़ित की शिकायत पर मसूरी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मसूरी थाना प्रभारी ने बताया कि कस्बा निवासी महताब ने शिकायत दी है कि चार सितंबर की दोपहर करीब एक बजे कुछ छात्राएं स्कूल से पढ़कर घर लौट रही थीं। रास्ते में कुछ युवक उनका पीछा करने लगे। वह आरोपियों को देख रहे थे। अश्लील बातें बोलते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। बताया कि आरोपी रिहान और उसके दो साथियों को ऐसा करने से मना किया। इस पर रिहान ने अपने और साथियों को फोन करके उन्हें लाठी डंडे लेकर बुला लिया। इसी बीच वह अपने भतीजे खालिद को लेकर घर चले गए। थोड़ी देर बाद चाकू, डंडे और सरिया लेकर रिहान, दानिश, नाजिम, जाहिद, इमरान, नदीम व अन्य दो उनके घर में घुस गए और हमला कर दिया। शोर सुनकर भतीजा खालिद भी आ गया। आरोपियों ने उसे भी बुरी तरह से पीटा। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान आसपास के लोग भी आ गए। आरोपी धमकी देकर मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आते-जातेे करते हैं छेड़छाड़
मसूरी में स्कूल से आते-जाते छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार घटनाएं हुई हैं। लोगों ने सवाल उठाया है कि जब स्कूल की छुट्टी के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस को गश्त करने के आदेश दिए हैं। एंटी रोमियो स्क्वॉयड तैनात किया है। उसके बाद भी छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। पीड़ित ने कहा कि वह छात्राओं को नहीं बचाते तो आरोपी कोई भी घटना कर सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed