{"_id":"612a9b4b8ebc3e17183ed68a","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd224920269","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 करोड़ से सुधरेगी शहर की पानी-सीवर की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 करोड़ से सुधरेगी शहर की पानी-सीवर की व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
35 करोड़ से सुधरेगी शहर की पानी-सीवर की व्यवस्था
गाजियाबाद। शहर की सीवर और पानी आपूर्ति की व्यवस्था सुधारने पर नगर निगम 35 करोड़ रुपये खर्च करेगा। नगर निगम का जलकल विभाग 15वें वित्त आयोग के फंड से इन सुविधाओं को सुधारेगा। इस फंड से नए नलकूप लगाए जाएंगे, पुरानों को रीबोर कराया जाएगा। सीवर की नई लाइनें डालकर कवरेज नेटवर्क भी बढ़ाया जाएगा।
जुलाई में महापौर आशा शर्मा की अध्यक्षता में हुई अवस्थापना और 15वें वित्त आयोग की बैठक में जलकल विभाग के लिए 35 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया था। अब पार्षदों से मिले प्रस्तावों के आधार पर जलकल विभाग ने नलकूपों की रीबोरिंग, नई सीवर लाइनों के एस्टिमेट बनाए हैं। जलकल अभियंता योगेंद्र यादव ने बताया कि जल्द ही 15वें वित्त आयोग के फंड से होने वाले कार्यों के टेंडर जारी किए जाएंगे। अक्तूबर माह में इन पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के मुताबिक चंद्रपुरी स्थित नगर निगम के स्कूल की मुख्य ब्रांच के साथ-साथ पांचों जोन में संचालित शाखाओं में स्मार्ट क्लासेज चलाई जाएंगी। पहले चरण में सिविल वर्क कर इमारत को दुरुस्त कराया जाएगा। जरूरत के अनुसार कमरों, शौचालयों आदि का निर्माण कराया जाएगा। दूसरे चरण में स्मार्ट क्लासेज के लिए कंप्यूटर, प्रोजेक्टर समेत अन्य उपकरण लगवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नगर निगम सीमा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों को भी इस योजना में शामिल किया गया है। नगर निगम की ओर से इनकी इमारतों की मरम्मत और कमरों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।