फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

बैंक कर्मचारी बन लोहा कारोबारी के खाते से निकाले 32 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
बैंक कर्मचारी बन लोहा कारोबारी के खाते से निकाले 32 लाख
विज्ञापन

गाजियाबाद। साइबर ठगों ने बैंक कर्मचारी बनकर लोहा कारोबारी के खाते से 32 लाख रुपये निकाल लिए। 30 लाख रुपये की रकम ट्रांसफर का चेक लेकर जाने पर खाते में 5 हजार रुपये मिलने पर कारोबारी को घटना का पता चला। पीड़ित कारोबारी ने बैंक कर्मियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए नगर कोतवाली में तहरीर दी, जिसके आधार पर सिहानी गेट पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पटेल नगर निवासी सुनील कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि नवयुग मार्केट की एसबीआई शाखा में उनका बचत खाता है। वह 18 अगस्त को ऑनलाइन कारोबार के लिए एप डाउनलोड कराने बैंक गए थे। वहां समय ज्यादा होने पर 20 अगस्त को फिर से बैंक गए, लेकिन एप डाउनलोड नहीं हो सका। कारोबारी का कहना है कि 21 अगस्त को उनके पास कॉल आई। कॉलर ने खुद को बैंककर्मी बताते हुए एप डाउनलोड करने का तरीका बताया। इस दौरान उनसे खाते व पासवर्ड की जानकारी ले ली गई। बैंककर्मी समझकर उन्हें भी शक नहीं हुआ। कारोबारी का कहना है कि इसके बाद नैनीताल चले गए और 25 अगस्त को वापस लौटे। उन्हें 30 लाख रुपये दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर कराने थे, लिहाजा 26 अगस्त को वह एसबीआई में चेक लगाने चले गए। वहां जाने पर पता चला कि खाते में सिर्फ 5 हजार रुपये हैं।
विज्ञापन

कारोबारी का कहना है कि केवाईसी न होने के कारण उनका एटीएम कार्ड ब्लॉक पड़ा हुआ है और उन्होंने आज तक पेटीएम इस्तेमाल नहीं किया। खाते की स्टेटमेंट निकलवाने पर पता चला कि 21 से 26 अगस्त तक करीब 50 बार में 32 लाख रुपये निकाले गए हैं। रकम निकालने के लिए एटीएम, पेटीएम और इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही यह भी पता चला कि खाते में दर्ज उनका मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भी बदल दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी सुनील कुमार अग्निहोत्री का कहना है कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि वह एप डाउनलोड कराने के लिए बैंक गए थे, इसका पता साइबर जालसाजों को कैसे चला। उन्होंने बैंककर्मियों की मिलीभगत का आरोप लगाया। कारोबारी का आरोप है कि पुलिस उनकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं कर रही थी। लखनऊ के एक अधिकारी से एसएसपी को फोन कराने पर सिहानी गेट थाने में केस दर्ज हुआ। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि आरोपियों तक पहुंचने के लिए साइबर सेल को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed