{"_id":"6121565c8ebc3e799c6148f2","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2245222159","type":"story","status":"publish","title_hn":"केडीपी एओए अध्यक्ष की पत्नी ने सात नामजद समेत ५० पर कराई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केडीपी एओए अध्यक्ष की पत्नी ने सात नामजद समेत ५० पर कराई एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केडीपी एओए अध्यक्ष की पत्नी ने सात को नामजद कर 50 पर दर्ज कराई एफआईआर
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की केडीपी ग्रैंड सवाना सोसायटी के एओए अध्यक्ष राजकुमार त्यागी की पत्नी संगीता त्यागी ने सोसायटी के ही करीब 50 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने सोसायटी के 8 लोगों को नामजद कर घर में घुसकर मारपीट कराने, पथराव कराने और उनके पति को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। नंदग्राम थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।
मामला दो जुलाई का है। समस्याओं को लेकर सोसायटी के लोगों ने जमकर हंगामा किया था। संगीता त्यागी का आरोप है कि वह घर में थीं, इसी दौरान सोसायटी निवासी धर्मेंद्र कुमार, विशाल, सुधीर गंगवार, प्रतीक, विजय सराव, प्रवीण कुमार, कंचन, अंजली और करीब 50 अज्ञात लोग उनके फ्लैट पर पहुंचे और उनके घर की लाइट व इंटरकॉम की लाइन काट दी। फ्लैट का मेन गेट और बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया। उनके घर पर पथराव किया गया। उनका आरोप है कि धर्मेंद्र और सुधीर गंगवार लोगों को भड़काकर उनके फ्लैट पर लाए थे। हमले के वक्त उनके पति राजकुमार त्यागी व्यावसायिक कार्य से बाहर गए हुए थे। भीड़ में शामिल लोग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इस दौरान भीड़ ने उनके बेटे अक्षय और अनिकेत त्यागी के साथ भी मारपीट की। मदद के लिए उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया तो धर्मेंद्र और उनके साथियों ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि दो जुलाई को ही उन्होंने नंदग्राम पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट से गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।