{"_id":"611c11298ebc3e43132fccba","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd224282879","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटक महिंद्रा के सीईओ समेत सात पर धोखाधड़ी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटक महिंद्रा के सीईओ समेत सात पर धोखाधड़ी का केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटक महिंद्रा के सीईओ समेत सात पर धोखाधड़ी का केस
गाजियाबाद। कचहरी में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता ने कोर्ट के आदेश पर कोटक महिंद्रा प्राइम लिमिटेड के सीईओ व्योमेश कापसी समेत पांच लोगों पर कविनगर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। मुकदमे में कंपनी के कलेक्शन मैनेजर गोविंद सिंह, कर्मचारी अंकुर मोंगा, सेक्टर-125 नोएडा निवासी सुमित रस्तोगी और नीरज राजपूत तथा दो अज्ञात व्यक्तियों को भी शामिल किया गया है। अधिवक्ता का आरोप है कि आरोपियों ने उनके पर्सनल लोन को कार लोन दर्शाकर फर्जीवाड़ा किया और पांच लाख की अवैध वसूली करना चाहते हैं।
गाजियाबाद कचहरी में प्रेक्टिस करने वाले अधिवक्ता विनीत कुमार शर्मा का कहना है कि उन्होेंने कोटक महिंद्रा प्राइम लिमिडेट के खिलाफ तमंचे के बल पर कार लूटना का केस मुरादनदर थाने में दर्ज कराया हुआ है। इसी मामे में 6 मार्च की शाम करीब साढ़े 6 बजे गोविंद सिंह व कंपनी के दो रिकवरी एजेंट उनके चैंबर में आए और गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने कहा कि अंकुर मोगा और सुमित रस्तोगी के खिलाफ जो केस दर्ज कराया हुआ है, या तो उसे वापस ले लो। नहीं तो न तो तुम्हें कार मिलेगी और जान से भी हाथ धोना पड़ेगा। अधिवक्ता का आरोप है कि आरोपी उनके पर्सनल लोन को कार लोन दर्शाकर पांच लाख रुपये वसूलना चाहते हैं। जबकि उनकी कार का लोन वर्ष 2018 में ही बंद हो चुका है। इसके बाद कंपनी के साथ कोई कार लोन का एग्रीमेट नहीं हुआ। अधिवक्ता का कहना है कि उन्होंने पुलिस में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते उन्हें कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कविनगर एसएचओ संजीव शर्मा का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर कंपनी के सीईओ समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।