{"_id":"611c112a8ebc3e430e0eb057","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd224282736","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिस्काउंट फर्जीवाड़े में कार शोरूम का सेल्स एग्जीक्यूटिव गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिस्काउंट फर्जीवाड़े में कार शोरूम का सेल्स एग्जीक्यूटिव गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिस्काउंट फर्जीवाड़े में कार शोरूम का सेल्स एग्जीक्यूटिव गिरफ्तार
गाजियाबाद। न्यू आर्य नगर स्थित फॉक्सवैगन कार शोरूम में ग्राहकों के साथ डिस्काउंट घोटाले में पुलिस ने सेल्स एग्जीक्यूटिव को गिरफ्तार किया है। मेरठ निवासी सेल्स एग्जीक्यूटिव फैजान ने कंपनी के सहायक सेल्स प्रबंधक अनिल कुमार के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा किया। दोनों आरोपी कार कंपनी के अधिकारियों से अधिक डिस्काउंट पास कराते, लेकिन ग्राहकों को फर्जी रसीद थमाकर उन्हें कम डिस्काउंट देते थे।
न्यू आर्य नगर स्थित फॉक्सवैगन कंपनी के सेल्स हेड लोकेश वर्मा के मुताबिक एक ग्राहक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने 10 हजार रुपये देकर पोलो कार बुक कराई थी। बुकिंग कैंसिल कराने पर उन्हें सिर्फ 5 हजार रुपये मिले। जांच करने पर पता चला कि कंपनी के सहायक सेल्स प्रबंधक अनिल कुमार निवासी गोविंदपुरम ने कार बुक की थी। उसने 22 फरवरी को सेल्स हेड से डिस्काउंट पास कराकर सेल्स कांट्रेक्ट फार्म पर 7.55 लाख रुपये लिख दिए। जबकि ग्राहक को 7 लाख 60 हजार रुपये में डील फाइनल की। अनिल ने कंपनी में नगद 5 हजार रुपये जमा किए, जबकि 10 हजार की फर्जी रसीद बनाकर ग्राहक को थमा दी। रसीद पर सेल्स एग्जीक्यूटिव फैजान निवासी श्यामनगर मेरठ की मुहर थी।
दोनों की फाइलें चेक करने पर फर्जी डिस्काउंट के कई अन्य मामले सामने आए। 2015 से कार्यरत अनिल कुमार ने 305 कारें बेचीं, जबकि 2016 से कार्यरत फैजान 189 कार बेच चुका है। सीओ सेकेंड अवनीश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर सिहानी गेट पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी। मंगलवार को फैजान निवासी मेरठ को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अनिल कुमार की तलाश में दबिश दी जा रही है।