{"_id":"6116c20f8ebc3edf861bbc66","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2241008125","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कॉलेजों के ११ शिक्षक बने प्राचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कॉलेजों के ११ शिक्षक बने प्राचार्य
विज्ञापन
डॉक्टर जय कुमार सरोहा एसडी डिग्री कॉलेज।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिग्री कॉलेजों के 11 शिक्षक बने प्राचार्य
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने प्राचार्य चयन प्रक्रिया के तहत 12 अगस्त तक चले साक्षात्कार का परिणाम घोषित कर दिया है। जिले के विभिन्न डिग्री कॉलेजों के 11 शिक्षक प्राचार्य बन गए हैं। प्राचार्य चयन प्रक्रिया के जारी रिजल्ट में एमएमएच डिग्री कॉलेज से छह, एसडी डिग्री कॉलेज से दो, एमएम कॉलेज मोदीनगर से दो, एलआर कॉलेज व गिन्नी देवी पीजी कॉलेज मोदीनगर से एक-एक शिक्षिकाएं प्राचार्य बनी हैं। दो शिक्षक वेटिंग सूची में हैं।
महानगर के सबसे बड़े एमएमएच डिग्री कॉलेज में प्राचार्य पद पर चयनित हुए छह शिक्षकों में से पहली रैंक चीफ प्रॉक्टर डॉ. संजय सिंह ने हासिल की है। एमएमएच कॉलेज से प्राचार्य पद पर चयनित होने वाले अन्य शिक्षकों में प्राचार्य डॉ. एमके जैन, अर्थशास्त्र विभाग से डॉ. डिंपल विज, अर्थशास्त्र विभाग से ही डॉ. साइदा खातून, केमिस्ट्री विभाग से डॉ. मधु गुप्ता, भूगोल विभाग से नवीन चंद्र सिंह शामिल हैं। जबकि फिजिक्स विभाग के डॉ. सतेंद्र पाल को प्रतीक्षा सूची में जगह मिली है।
एसडी डिग्री कॉलेज से प्राचार्य पद पर चयनित होने वाले शिक्षकों में राजनीति शास्त्र विभाग से डॉ. जयकुमार सरोहा और डॉ. अखिलेश मिश्रा शामिल हैं। दूसरी ओर डॉ. प्रवीन कुमार को प्रतीक्षा सूची में जगह मिली है। मोदीनगर के गिन्नी देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज से डॉ. निवेदिता मलिक प्राचार्य बनी हैं। वहीं एमएम डिग्री कॉलेज मोदीनगर से डॉ. केके शर्मा और डॉ. विजय गर्ग प्राचार्य बने हैं। प्राचार्य पद पर चयनित होने वाले शिक्षकों को कॉलेजों में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। प्राचार्य पद पर चयन की सूची जारी होने के बाद अब उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से प्राचार्य पद पर तैनाती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आयोग के आगे के दिशा निर्देशों के तहत प्राचार्य पद पर चयनित हुए शिक्षकों से उनकी च्वॉइस के कॉलेजों के विकल्प मांगे जाने के साथ अपने स्तर पर भी तैनाती की सूची जारी की जा सकती है। इस प्रक्रिया में लंबा समय लगने की संभावना जताई जा रही है। प्राचार्य पद पर चयन प्रक्रिया कई सालों से रुकी हुई थी। ऐसे में प्रदेश के साथ पश्चिमी यूपी के तमाम डिग्री कॉलेजों को कार्यवाहक की जगह स्थायी प्राचार्य मिल जाएंगे।
विज्ञापन
------

डॉक्टर संजय सिंह, चीफ प्रॉक्टर एमएमएच डिग्री कॉलेज।