{"_id":"611184778ebc3e7a621cfb34","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd223858324","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवासीय में तीन मंजिला व्यावसायिक बिल्डिंग बनाई, सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवासीय में तीन मंजिला व्यावसायिक बिल्डिंग बनाई, सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवासीय में तीन मंजिला व्यावसायिक बिल्डिंग बनाई, सील
गाजियाबाद। नक्शे के विपरीत निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण के साथ सीलिंग की कार्रवाई जारी है। सोमवार को जीडीए प्रवर्तन जोन-चार की टीम ने प्रताप विहार के सेक्टर-12 में आवासीय इलाके में बनाई गई तीन मंजिला व्यावसायिक बिल्डिंग को सील कर दिया। सीलिंग की कार्रवाई के दौरान भी बिल्डिंग में दुकानों का निर्माण कार्य जारी था। प्रवर्तन जोन-चार के प्रभारी व तहसीलदार दुर्गेश सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रताप विहार सेक्टर-12 के भूखंड संख्या जे-41 में अवैध रूप से दुकानों का निर्माण कार्य किया जा रहा था।
पूर्व में भी भूखंड स्वामी दिनेश कुमार अग्रवाल को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के बावजूद निर्माण कार्य नहीं रुकने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। क्षेत्र में आने वाले दिनों में नक्शे के विपरीत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई और तेज की जाएगी। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दस्ते के अलावा प्राधिकरण पुलिस बल भी मौजूद रहा।