फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

मधुबन बापूधाम - बढ़े मुआवजे का 1553 आवंटियों पर पड़ेगा भार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
मधुबन बापूधाम - बढ़े मुआवजे का 1553 आवंटियों पर पड़ेगा भार
विज्ञापन

गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम योजना में भूखंड आवंटियों को बढ़ी कीमत भरनी पड़ सकती है। जीडीए ने करीब 1553 आवंटियों पर किसानों को दिए बढ़े हुए मुआवजे का भार डालने की फिर से तैयारी की है। आवंटियों को योजना में 11800 रुपये प्रति वर्ग मीटर की कीमत से भूखंड आवंटित किए गए थे। अब आवंटियों पर 5175 रुपये प्रति वर्ग मीटर अतिरिक्त कीमत चुकानी होगी। प्राधिकरण की पांच सदस्यीय कमेटी के निर्णय के बाद बढ़ी हुई कीमत संबंधी प्रस्ताव 18 अगस्त को बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड में प्रस्ताव पास होने के बाद बढ़ी हुई कीमत के डिमांड लेटर (मांग पत्र) आवंटियों को भेजे जाएंगे।
निर्णय का विरोध तेज, मंडलायुक्त से आज मिलेंगे आवंटी
जीडीए के निर्णय के खिलाफ मधुबन बापूधाम योजना के 1553 भूखंड आवंटियों ने फिर से मोर्चा खोल दिया है। मामले में प्राधिकरण से राहत नहीं मिलने पर भूखंड आवंटियों की ओर से मंगलवार को मेरठ में मंडलायुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को रखा जाएगा। मधुबन बापूधाम आवासीय भूखंड आवंटी वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि पूर्व मंडलायुक्त अनीता सी. मेश्राम ने बोर्ड बैठक में रखे गए प्रस्ताव को खारिज करते हुए पुराने आवंटियों पर कोई भार नहीं डालने का आदेश दिया था। इसके बावजूद मनमानी कर फिर से प्रस्ताव बोर्ड में लाया जा रहा है। आवंटियों ने बैठक कर पहले मंडलायुक्त से शिकायत और फिर सड़कों पर विरोध करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

----
विधायकों के 321 भूखंड, निर्णय पर पड़ेगा असर
मधुबन बापूधाम योजना में पूर्व में 321 विधायकों को भी भूखंड आवंटित किए गए थे। ऐसे में बढ़ी कीमत का असर माननीयों पर भी पड़ेगा। निर्णय पर बोर्ड की मुहर लगने के बाद सभी को डिमांड नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

281 एकड़ जमीन का बढ़ा मुआवजा देने का हवाला
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जीडीए ने योजना में किसानों को 281 एकड़ जमीन का कई गुना बढ़ा मुआवजा वितरित किया था। किसानों को दिए गए अतिरिक्त मुआवजे की राशि को वसूलने के लिए भूखंड आवंटियों पर भार डालने की तैयारी है। ऐसे में योजना में आवंटित आवासीय, व्यावसायिक भूखंड, ग्रुप हाउसिंग सहित अन्य भूखंडों पर इसका असर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed