फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण शुरू करने की तैयारी, मिट्टी परीक्षण को लिए नमूने

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण शुरू करने की तैयारी, मिट्टी परीक्षण को लिए नमूने
विज्ञापन

गाजियाबाद। नया बस अड्डा के पास मल्टीलेवल पार्किंग बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। कार्यदायी संस्था जल निगम की सीएंडडीएस यूनिट ने आईआईटी के एक्सपर्ट बुलाकर चयनित स्थल के मिट्टी परीक्षण के लिए नमूने एकत्र किए। इसकी रिपोर्ट 15 दिन में मिल जाएगी।
राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के तहत नगर निगम ने इस मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विस) को डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाने का जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीएंडडीएस ने डीपीआर बनाने से पहले मिट्टी परीक्षण का काम शुरू कराया है। सीएंडडीएस के अधिशासी अभियंता आर तोमर ने बताया कि जामिया मिलिया इस्लामिया के विशेषज्ञों ने मिट्टी के नमूने ले लिए हैं। जल्द ही इसकी रिपोर्ट मिल जाएगी। नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एलएमसी की 20 हजार वर्ग मीटर जमीन में से नगर निगम ने पार्किंग के लिए 5 हजार वर्ग मीटर जमीन आरक्षित की है। यह जमीन जल निगम की सीएंडडीएस यूनिट को पार्किंग निर्माण के लिए दे दी गई है। इस पर बहुमंजिला पार्किंग 18 से 24 महीने के अंदर बनकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम की इस मल्टीलेवल पार्किंग में करीब 1500 वाहन पार्क हो सकेंगे। इनमें 500 चार पहिया वाहन और करीब एक हजार दो पहिया वाहन शामिल रहेंगे। मेट्रो स्टेशन और बस अड्डा पास में होने की वजह से यहां लोगों को वाहन पार्क करने में असुविधा होती है। मेट्रो स्टेशन की पार्किंग फुल रहती है। मल्टीलेवल पार्किंग बन जाने के बाद लोगों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed