{"_id":"610ee2618ebc3e7170609662","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd223739084","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को दो बार बेचा, दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को दो बार बेचा, दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को दो बार बेचा, दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाई
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पड़ोसी पर दो बार बेचने और दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि पड़ोसी की पत्नी भी इस अपराध में शामिल रही। पुलिस ने दंपती समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ का कहना है कि विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मूलरूप से एटा की रहने वाली महिला वर्तमान में पति के साथ कविनगर के बम्हैटा गांव में रहती है। उसके घर के सामने संदीप अपनी पत्नी के साथ रहता है। 17 मई को उसका पति काम पर गया हुआ था, तभी संदीप अपनी पत्नी के साथ आया और आम खिलाने के बहाने एटा ले गया। उसने शाम तक लौटकर आ जाने की बात कही थी। आरोप है कि वहां अमर सिंह नाम का व्यक्ति मिला जो, उन्हें अपने घर ले गया। खाना खाते ही वह बेसुध हो गई और सुबह को खुद अस्तव्यस्त अवस्था में पाया। अमर सिंह ने बताया कि उसने उसे संदीप व उसकी पत्नी से उसे 60 हजार में खरीदा है। महिला का कहना है कि अमर सिंह और संदीप ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के मुताबिक 6 जून को अमर सिंह ने उसे संदीप के हवाले कर दिया।
दूसरी जगह 40 हजार में बेचा, जबरन शादी कराई
पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद संदीप उसे एटा में दूसरी जगह ले गया और 40 हजार में मोनू पुंडीर नाम के युवक को बेचकर उससे जबरन शादी करा दी। इसके बाद मोनू और संदीप ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर उसके हाथ-पांव बांध दिए जाते थे। 22 जून को वह जैसे-तैसे भागकर आ गई। पीड़िता का कहना है कि आरोपी वेश्यावृत्ति से जुड़े हैं। उन्होंने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। आरोप है कि शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।