फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

पानी के लिए महिलाओं का प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
महिलाओं ने पानी के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन

गाजियाबाद। गर्मी बीत गई नगर निगम का जलकल विभाग लोगों को पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं दे पाया। वार्ड-11 के नंदग्राम क्षेत्र और वार्ड-1 के बागू-क्रिश्चयन नगर समेत कई कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति ठप हुई तो सोमवार को इन क्षेत्रों की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने नगर निगम मुख्यालय पर अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्षदों ने भी नलकूप फेल होने पर उनकी मरम्मत नहीं कराए जाने का आरोप लगाया।
वार्ड-11 के पार्षद विनोद कुमार के नेतृत्व में निगम मुख्यालय पहुंचीं नंदग्राम, दीनदयालपुरी क्षेत्र की महिलाओं ने आरोप लगाया कि नगर निगम उनसे सौतेला व्यवहार कर रहा है। यहां न सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है और न ही पानी की पर्याप्त आपूर्ति दी जा रही है। पार्षद विनोद कुमार ने बताया कि जल निगम की ओर से नंदग्राम में पानी की टंकी बनाई हुई है, लेकिन इनमें पानी ही नहीं पहुंचता। उनके वार्ड के नंदनी एंकलेव, संगम विहार, वैंबे कॉलोनी, उत्तरांचल नगर समेत ज्यादातर कॉलोनियों में अभी तक सीवर लाइन ही नहीं डाली गई है। जल निगम ने कुछ कॉलोनियों में सीवर लाइन डाली है, लेकिन सड़कों की मरम्मत नहीं कराई। कॉलोनियों की सड़कें बदहाल हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर, वार्ड-1 की पार्षद द्रोपदी देवी के नेतृत्व में पहुंचीं महिलाओं ने निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने पानी की आपूर्ति ठप होने पर गुस्सा जाहिर किया। पार्षद द्रोपदी देवी ने महापौर के कैंप कार्यालय पहुंच ज्ञापन दिया। महापौर आशा शर्मा ने उन्हें वार्ड में 10 एचपी क्षमता का नलकूप लगवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने महाप्रबंधक जल को नलकूप लगाने के लिए सर्वे कराने के निर्देश दिए। पार्षद ने वार्ड की कई सड़कों की बदहाली की भी शिकायत की। निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता देशराज सिंह ने उन्हें सर्वे कराकर सड़कों की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed