फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

कांग्रेस के टिकट के लिए पांच सीटों पर 18 दावेदार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
कांग्रेस से टिकट के लिए पांच सीटों पर 18 दावेदार
विज्ञापन

गाजियाबाद। यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने टिकटों के दावेदारों से आवेदन मांगे तो गाजियाबाद जिले में पांच सीटों पर 18 नेताओं ने दावेदारी ठोक दी। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव, पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल के बेटे सुशांत गोयल और पूर्व विधायक केके शर्मा भी टिकट पाने की दौड़ में शामिल हैं। आवेदन के लिए तय की गई दो दिन की अवधि में सबसे ज्यादा पांच दावेदारों ने मुरादनगर विधानसभा सीट पर टिकट की दावेदारी की है। आवेदन करने वाले सभी दावेदार सोमवार रात को ही लखनऊ के लिए रवाना हो गए। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और यूपी के सह प्रभारी इन दावेदारों के साथ बैठक करेंगे।

मिशन-2022 को लेकर चर्चाएं विपक्षी दलों में गठबंधन की भी चल रही हैं, लेकिन फिलहाल किसी भी दल ने गठबंधन की घोषणा नहीं की है। अभी सभी दल अलग-अलग चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। यूपी की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की घोषणा कर चुकी कांग्रेस ने इसी आधार पर दावेदारों से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गाजियाबाद की पांच विधानसभा सीटों पर 18 लोगों ने दावेदारी की है। इनसे आवेदन लेकर महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी और जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने सूची लखनऊ हाईकमान को भेज दी है। अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और यूपी के सह प्रभारी इन दावेदारों के साथ बैठक करेंगे। हालांकि यूपी विधानसभा चुनाव में अभी करीब सात माह का समय बाकी है। यह पहली बार है जब कांग्रेस ने चुनाव से इतने समय पहले दावेदारों से आवेदन मांगे हैं। इससे पहले कांग्रेस नामांकन के दौरान ही प्रत्याशियों की घोषणा करती रही है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने बताया कि सभी दावेदारों की लिस्ट पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को भेज दी गई है। मंगलवार को लखनऊ में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व बैठक कर इन दावेदारों से वार्ता करेगा।
विज्ञापन

----
कांग्रेस के दावेदार
विधानसभा दावेदार
गाजियाबाद : सुशांत गोयल, नवीन कुमार पोले, जाकिर सैफी, राहत अली
साहिबाबाद : शशिभूषण शर्मा, पं. उमेश शर्मा, मांगेराम त्यागी
मुरादनगर : पूर्व विधायक केके शर्मा, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव, कार्तिकेय कौशिक, विनीत त्यागी, अनुज चौधरी
लोनी : डॉ. वकील अहमद, आस मोहम्मद मलिक, अजय सिंह, यामीन मलिक
मोदीनगर : सुनील शर्मा, आरिफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed