फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

१५ हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने नहीं जमा किया बिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
15 हजार उपभोक्ताओं ने एक बार भी नहीं चुकाया बिजली बिल, वसूली की तैयारी
विज्ञापन

गाजियाबाद। बिजली कनेक्शन लेकर बिल न चुकाने वाले उपभोक्ताओं पर विद्युत निगम शिकंजा कसने की तैयारी में है। जिले में 15710 ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्होंने एक बार भी बिल नहीं चुकाया। विभाग ने इनको नेवर पेड की श्रेणी में डाला है। इन पर विभाग का लगभग 10 लाख रुपये का बकाया है। इसी तरह से सौभाग्य योजना के तहत दिए गए कनेक्शन में आठ हजार उपभोक्ताओं पर नौ करोड़ का बकाया है। अधिकारियों का कहना है कि कोरोना काल में वसूली कार्य प्रभावित हुआ था, लेकिन अब बकायेदारों से वसूली और उनके कनेक्शन काटने की तैयारी की जा रही है।
पावर कारपोरेशन ने कुल 28104 उपभोक्ताओं को नेवर पेड की श्रेणी में डाला था। इसमें से जुलाई माह में 12394 उपभोक्ताओं से बिजली का बिल वसूल लिया गया। शेष 15710 उपभोक्ताओं पर बकाया वसूली को लेकर मुख्य अभियंता ने सभी खंड में निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि नेवर पेड की श्रेणी में अधिकांश उपभोक्ता वो हैं, जिनका कनेक्शन करीब चार से पांच महीने पुराना है। ऐसे उपभोक्ता कनेक्शन मिलने के बाद से ही बिल जमा नहीं कर रहे हैं। इनके खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई, जिसका असर यह हुआ कि जुलाई माह तक 12394 उपभोक्ताओं ने अपना बकाया बिल जमा करा दिया।
विज्ञापन

-----
सौभाग्य योजना में भी अभियान चलाकर होगी वसूली :
प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत जिले में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के घर रोशन करने के लिए 20459 लोगों को कनेक्शन दिए। बीपीएल कार्डधारकों को निशुल्क और एपीएल कार्डधारकों को 12 किस्तों में कनेक्शन की फीस जमा करने की सुविधा दी गई। उपभोक्ताओं को एक से दो किलो वाट के कनेक्शन, मीटर, होल्डर और एलईडी बल्ब दिया गया। गाजियाबाद में 8278 लाभार्थी ऐसे हैं जो सौभाग्य योजना के तहत कनेक्शन लेने के बाद बकायेदार बन गए हैं। इन पर विभाग का नौ करोड़ 80 लाख रुपये का बकाया भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
चल रहा है अभियान
बकाया वसूली को लेकर विभाग कई अभियान चला रहा है। सौभाग्य योजना के लाभार्थियों से भी अभियान चलाकर वसूली की जा रही है। नेवर पेड उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की जा रही है।
पंकज, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed