{"_id":"61045d248ebc3e587f749f5e","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd223247265","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मां-बाप लाकर कर रहे रिश्ता, पैसे लेकर हो रहे फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी मां-बाप लाकर कर रहे रिश्ता, पैसे लेकर हो रहे फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी मां-बाप लाकर कर रहे रिश्ता, पैसे लेकर हो रहे फरार
गाजियाबाद। लोगों को ठगने के अलग-अलग तरीके अपनाने वाले जालसाजों ने अब शादी के लिए ऑनलाइन पार्टनर ढूंढने वाले युवक-युवतियों को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है। जिले में हाल ही में ऐसे मामले सामने आए, जिनमें जालसाजों ने फर्जी मां-बाप और बहन लाकर रिश्ता पक्का किया और फिर पैसे लेकर फरार हो गए।
मां से वीडियो कॉल पर बात कराई, बहन को घर भेजा
पहला मामला कविनगर थानाक्षेत्र में सामने आया। लाल कुआं इलाके में बुटीक चलाने वाली एक तलाकशुदा महिला ने शादी के लिए मेट्रिमोनियल साइट पर रजिस्ट्रेशन किया। 22 अप्रैल को प्रिंस नाम के युवक की रिक्वेस्ट आई, जिसे महिला से स्वीकार कर लिया। महिला के मुताबिक प्रिंस ने वीडियो कॉल पर रसोई में खाना बना रही महिला को दिखाते हुए उसे अपनी मां बताया। इस दौरान मां का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा था। एक महिला को मां बताते हुए वीडियो कॉल पर बात कराई। मां ने उसे वीडियो कॉल पर बहू मान लिया। कुछ दिनों बाद एक युवती प्रिंस की बहन बनकर महिला के घर आई। उसने कहा कि पिता जी शादी के लिए फिलहाल तैयार नहीं हैं। लेकिन भैया आपसे बहुत प्यार करते हैं। वह शादी कराकर रहेगी।
ऐसे शुरू हो गया ठगी का खेल
पीड़ित महिला का कहना है कि एक दिन प्रिंस ने उसे फोन किया। कहा कि उसे पिता को कुछ पैसे देने हैं, लेकिन फिलहाल उसके पास पैसे नहीं हैं। उसने कहा कि वह साढ़े 5 हजार रुपये ट्रांसफर कर दे। वह उसे लौटा देगा। महिला ने पैसे ट्रांसफर कर दिए। बाद में पता चला कि जिस खाते में पैसे मंगाए गए, वह दिल्ली के एक बार का था।
विज्ञापन
मॉल में छोड़कर घर खंगालकर चला गया
11 जुलाई को प्रिंस महिला के घर आया और मां से आमने-सामने मिलाने की बात कहते हुए सूट खरीदवाने के लिए मॉल ले गया। महिला का कहना है कि चेजिंग रूम में जाने से पहले वह अपने दोनों मोबाइल उसे दे गई। बाहर निकलने पर प्रिंस गायब मिला और दोनों मोबाइल बंद मिले। घर आकर देखा तो अलमारी में रखे साढ़े 4 लाख के जेवर तथा एक लाख रुपये कैश गायब मिले। इसके बाद कविनगर थाने में केस दर्ज कराया।
साइबर एक्सपर्ट कामाक्षी शर्मा : साइबर जालसाज लोगों को ठगने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। इसी कड़ी में मेट्रिमोनियल साइट का सहारा भी ले रहे हैं। लोगों को चाहिए कि सिर्फ फोन पर बातचीत के झांसे में न आएं। उनकी वेरिफिकेशन कर लें और परिवार की जानकारी अच्छी तरह कर लें। इसके लिए पुलिस का सहारा भी लिया जा सकता है।