{"_id":"6104583c8ebc3e73f35bd68f","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2232449183","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस चालकों की हड़ताल खत्म, जारी रहेगा सांकेतिक विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस चालकों की हड़ताल खत्म, जारी रहेगा सांकेतिक विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंबुलेंस चालकों की हड़ताल खत्म, जारी रहेगा सांकेतिक विरोध
गाजियाबाद। सरकारी एंबुलेंस चालकों की हड़ताल जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने समाप्त करा दी है। शुक्रवार को हड़ताल के चौथे दिन सभी एंबुलेंस चालक काम पर लौट आए। एंबुलेंस चालक संघ का कहना है कि मांगों को लेकर विरोध सांकेतिक तौर पर जारी रहेगा। जिले से संघ के कुछ पदाधिकारी लखनऊ प्रदर्शन में शामिल होने के लिए गए हैं, उनके स्थान पर विभाग ने अन्य चालकों की व्यवस्था की है।
जिले में सोमवार से एंबुलेंस चालकों ने हड़ताल शुरू की थी। अधिकारियों ने शुक्रवार को हड़ताल को खत्म कराया और 108 और 102 एंबुलेंस के चालकों ने अपना कार्य शुरू किया। 39 सरकारी एंबुलेंस शुक्रवार से अपने स्टाफ के साथ मरीजों को लाने और छोड़ने के काम पर जुट गईं। संघ के जिलाध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से वार्ता के बाद हड़ताल को सांकेतिक तौर पर करने का निर्णय लिया गया है। एंबुलेंस चालक एजेंसी के जिला प्रभारी जयवीर ने बताया कि सभी चालक अपने काम पर वापस लौटे हैं। अतिरिक्त चालकों की व्यवस्था की गई है, इससे जो लो लखनऊ में हैं, उनके स्थान पर अतिरिक्त चालकों को जिम्मेदारी दी गई है। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि मरीजों को शुक्रवार से किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। एंबुलेंस चालकों की हड़ताल को खत्म कराया गया है।