फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानी गेट के शिब्बनपुरा में युवक ने रविवार रात कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या का कारण पता लगाया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक शिब्बनपुरा निवासी विनोद (32) अविवाहित था और माता-पिता के साथ घर पर रहता था। रविवार रात परिजनों के सोने के बाद विनोद ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह को परिजन सोकर उठे तो शव फंदे पर लटका देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। चीखपुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग भी इकट्ठा हो गए, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट न मिलने से आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। कुछ दिनों से उनका काम धंधा छूटा हुआ था। इस वजह से वह कुछ तनाव में भी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed