फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

मुंह पर तकिया रखकर बुजुर्ग महिला से की गई थी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
मुंह पर तकिया रखकर बुजुर्ग महिला से की गई थी
विज्ञापन

लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र के बलराम नगर कॉलोनी में बृहस्पतिवार को बुजुर्ग महिला सरोज बाला की मुंह पर तकिया रखकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। पुलिस प्रॉपर्टी की रंजिश में हत्या करना मान रही है। वहीं मृतका के परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

लोनी सीओ अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि बलराम नगर कॉलोनी में बुजुर्ग महिला सरोज बाला का शव उसके घर में खाट पर पड़ा मिला था। परिजनों ने लूट के बाद हत्या की आशंका जताई थी। हालांकि घर में लूट जैसी कोई चीज नहीं नजर आई थी। सीओ ने बताया कि शुक्त्रस्वार को महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की दम घुटने से मौत हुई है। उन्होंने बताया कि महिला की मुंह पर तकिया रखकर या कपड़ा रखकर उसका दम घुट कर हत्या करना प्रतिक हो रहा है। हत्या किसने की इस बात की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रॉपर्टी विवाद का नजर आ रहा है। शनिवार को पुलिस परिवार के सदस्यों से पूछताछ करेगी। उधर शुक्त्रस्वार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने सरोज बाला का शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। आपको बता दें कि बलराम नगर कॉलोनी में सरोज बाला अपने एक बेटे रवि के साथ घर में अकेली रहती थी। चार महापुर सरोज बाला के पति विजय की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को रवि अपने काम पर चले गए थे। शाम के समय रवि की भाभी शशि उनके घर पर पहुंची। तो यहां सरोज बाला का शव खाट पर पड़ा हुआ मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed