फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

शहर में बन रहे थे नामी कंपनी के नकली आरओ, दो पर केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
शहर में बन रहे थे नामी कंपनी के नकली आरओ, दो पर केस
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में केंट कंपनी के नकली आरओ बेचे जाने का मामला सामने आया है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने पुलिस को साथ लेकर छापामारी की तो घटना की पोल खुली। पुलिस ने मौके से शोरूम कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। कंपनी के अधिकारियों की तहरीर पर पुलिस ने शोरुम संचालक व नौकर के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

जिला रुपनगर, पंजाब के मॉडल टाउन आनंदपुर निवासी दलीप कुमार का कहना है कि वह आरके एसोसिएट्स में इंवेस्टिगेटिंग ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। वह और उनके साथी विशाल जोशी कैंट आरओ कंपनी के लिए अधिकृत हैं। उन्हें सूचना मिली कि राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक्वा प्योर मार्केटिंग एंड सर्विसिंग नाम से शोरूम चलाने वाले सुनित शर्मा उनकी कंपनी के हूबहू डिजाइन की बॉडी में पार्ट्स लगाकर कैंट कंपनी के नाम पर आरओ बेच रहे हैं। पुलिस लेकर मौके पर छापामारी की गई तो वहां कैंट कंपनी के 5 नकली आरओ मिले। इसके अलावा 42 कार्बन फिल्टर और 37 सेडीमेंट फिल्टर भी मिले। मौके पर सुनित शर्मा तो नहीं मिले, लेकिन नौकर मोनू निवासी सेक्टर-53 नोएडा मौजूद मिले। नंदग्राम एसएचओ नीरज कुमार सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed