फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

रक्षा मंत्रालय के रिटा. अधिकारी समेत दो से तीन लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
रक्षा मंत्रालय के रिटा. अधिकारी समेत दो से तीन लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

गाजियाबाद। साइबर ठगों ने नेहरूनगर ई-ब्लॉक में रहने वाले रक्षा मंत्रालय के रिटायर्ड अधिकारी समेत दो लोगों के खाते से तीन लाख रुपये साफ कर दिए। ठगों ने एयरटेल कंपनी का कर्मचारी बनकर रिटायर्ड अधिकारी को कॉल की और सिम बंद होने की बात कहकर प्रक्रिया पूरी कराई। इसी प्रक्रिया में उनके खाते से रकम साफ हो गई। दूसरे मामले में पेमेंट भेजने की बात कह युवक को लिंक भेजा। उसे क्लिक करते ही खाते से 97 हजार निकल गए।
नेहरू नगर थर्ड-ई निवासी प्रीतम सिंह रक्षा मंत्रालय से संयुक्त महाप्रबंधक के पद से रिटायर्ड हैं। उनका खाता सरकारी बैंक की नासिरपुर शाखा में है। उनका कहना है कि 20 मई को उनके मोबाइल पर सिम बंद होने का मेसेज आया। नंबर पर कॉल करने पर कॉलर ने कहा कि वह एयरटेल के नोएडा ऑफिस से बोल रहा है। उनका नंबर बंद होने वाला है। सिम चालू रखने के लिए उसने गूगल प्ले स्टोर से ऐनी डेस्क एप डाउनलोड कराई और उसमें डिटेल भरवाई। इसके बाद मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को डिटेल में भरवाया। कॉलर ने कहा कि प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक पासवर्ड भेजा जाएगा। उसे ओके कर देना। प्रीतम सिंह का कहना है कि पासवर्ड ओके करते ही खाते से नगदी कट गई। पीड़ित का कहना है कि पुलिस उन्हें टरकाती रही। कभी नगर कोतवाली तो कभी सिहानी गेट थाने भेजा गया। अधिकारियों से गुहार लगाने पर दो माह बाद केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 97 हजार
गाजियाबाद। सिहानी गेट के गौतमनगर न्यू बौंझा निवासी प्रवीन पाल का कहना है कि 25 मई को उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई। उसने अपना नाम राजीव बताते हुए कहा कि उसे किसी व्यक्ति से पेमेंट मंगानी है। वह ऑनलाइन पेमेंट एप चलाता है या नहीं। उन्होंने फोनपे चलाने की बात कही। इसके बाद कॉलर ने कहा कि वह कुछ पैसे भिजवा रहा है। वह उनसे ले लेगा। कुछ देर बाद कॉलर ने लिंक भेजकर उसे क्लिक करने को कहा। आरोप है कि लिंक क्लिक करते हुए उनके खाते से कई ट्रांजेक्शन में 97 हजार रुपये निकल गए। सिहानी गेट पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने एटीएम को निशाना बना रकम निकाली
गाजियाबाद। एक बैंक की मॉडल टाउन शाखा में लगे एटीएम से हाईटेक बदमाशों ने रकम साफ कर दी। इस संबंध में बैंक की डिप्टी मैनेजर मधु शर्मा ने सिहानी गेट थाने में केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि 12 जून से 16 जून तक बैंक शाखा में लगे एटीएम से संदिग्ध ट्रांजेक्शन हुई हैं। जिसके चलते एटीएम से कम धनराशि प्राप्त हुई है। जांच में कम रकम मिलने पर पुलिस को शिकायत दी गई। एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि एटीएम से कितनी रकम निकली है, अभी यह नहीं बताया गया है। बैंक अधिकारी अपने स्तर से जांच कर इसके बारे में जानकारी देंगे। एसएचओ का कहना है कि डिप्टी मैनेजर की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed