फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

गाजियाबाद : 50 फीसदी क्षमता के साथ 48 दिन बाद आज से खुलेंगे मॉल, रेस्टोरेंट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
amar ujala - फोटो : amar ujala
गाजियाबाद : 50 फीसदी क्षमता के साथ 48 दिन बाद आज से खुलेंगे मॉल, रेस्टोरेंट
विज्ञापन

गाजियाबाद। 48 दिन बाद आज से जिले के सभी मॉल्स, शॉपिंग कांप्लेक्स और रेस्टोरेंट 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे। कोरोना संक्रमण के चलते दो मई के बाद सभी को बंद कर दिया गया था। रेस्टोरेंट व मॉल में काम करने वाले स्टॉफ को फिर से रोजगार मिल सकेगा। कारोबारियों को उम्मीद है कि हालात सामान्य होने से अब व्यापार पटरी पर लौटेगा।
मौजूदा समय में जिले के अंदर करीब तीन हजार रेस्टोरेंट व 15 मॉल्स संचालित हैं। इनसे लगभग 20 हजार लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप से जुड़े हैं। रेस्टोरेंट के अंदर खाना बनाने वाले से लेकर, साफ, सफाई, सामान की आपूर्ति और खाना परोसने वाले तक का काम होता है। अभी तक के नियमों के तहत रेस्टोरेंट को बैठाकर खाना खिलाने की अनुमति नहीं थी सिर्फ होम डिलीवरी कर सकते थे, ऐसी स्थिति में उन्हें ग्राहक बेहद कम मिल रहे थे, जिसके चलते सीमित स्टॉफ को बुलाया जा रहा था। उधर, मॉल्स पूरी तरह से बंद होने के कारण उनके अंदर संचालित सभी तरह की दुकानें और स्टोर भी बंद थे लेकिन अब सुबह सात से रात के नौ बजे तक खोलने की अनुमति मिलने से ग्राहकों के लौटने की उम्मीद है। इसके स्टॉफ भी समय से काम पर लौट सकेगा। उधर, कोरोना गाइडलाइन का सभी जगह पालन हो, इसके लिए डीएम की तरफ से मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

गाइडलाइन का पालन करें
अब जिले में रेस्टोरेंट व मॉल्स खुल सकेंगे। सभी को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दी गई है। अगर कहीं पर कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं होता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रशासन की तरफ से एडीएम व सीओ स्तर के अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। - राकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

आधी कुर्सियां हटा दीं
होटल-रेस्टोरेंट का सैनिटाइजेशन करा लिया है। रेस्टोरेंट सेक्शन में हमने आधी कुर्सियां निकाल दीं हैं। होटल के रूम्स की बुकिंग भी हम एक रूम छोड़कर एक रूम की कर रहे हैं। रूम से एक गेस्ट के जाने के बाद सैनिटाइजेेशन करने के 24 घंटे के बाद ही दूसरे गेस्ट को कमरा देते हैं। मास्क, सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही हम लोगों को अंदर आने देंगे। - सचिन शर्मा, होटल फॉर्च्यून ग्रेसिया
करा ली सफाई
मॉल में सफाई करा दी गई है। 50 फीसदी क्षमता के साथ फूड कोर्ट खुलेंगे। पीवीआर अभी बंद रहेगा। माल में 10 साल से छोटे बच्चे और सीनियर सिटीजन को आने से मनाही रहेगी। स्टाफ जो बाहर चले गए थे उनको बुलाया गया है। तीन-चार दिन में वह भी आ जाएंगे। सोमवार को जितना स्टाफ है उसके साथ ही मॉल खुलेगा। - अतीक सैफी, मार्केटिंग असिस्टेंट मैनेजर, ऑप्यूलेंट मॉल

काफी राहत मिलेगी
50 फीसदी की क्षमता में ही सही कम से कम रेस्टोरेंट आदि खुलने लगे हैं, इससे काफी राहत होगी। हम इस वक्त शारीरिक दूरी का विशेष खयाल रखेंगे। चेयर और टेबल को काफी दूर-दूर रखा जा रहा है। मास्क, सैनिजाइजेशन का भी काफी ख्याल रखा जाएगा।ॉ
- गौरव राणा, गोविंदपुरम रेस्टोरेंट संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed