फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

अवैध प्लॉटिंग और निर्माण में आठ पर मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
अवैध प्लॉटिंग और निर्माण में आठ पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर रैपिड रेल कॉरिडोर के बराबर में काटी जा रही अवैध कॉलोनियों और निर्माण जीडीए के निशाने पर हैं। बीते तीन दिन से अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई जारी थी। अब प्राधिकरण ने अवैध प्लॉटिंग करने और निर्माण करने वाले आठ कोलोनाइजरों के खिलाफ मोदीनगर और मुरादनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। सबसे ज्यादा अवैध निर्माण पर पांच मुकदमे मुरादनगर में तो तीन मुकदमे मोदीनगर व निवाड़ी में दर्ज कराए गए हैं। जबकि मोदीनगर के मंगल विहार में अवैध निर्माण पर एक बिल्डर के खिलाफ मुकदमे को तहरीर दी गई है।
रैपिड रेल कॉरिडोर का प्राथमिकता वाला खंड मार्च 2023 में शुरू होना है। ऐसे में कॉरिडोर के बराबर में दुहाई, मुरादनगर, मोदीनगर में हाइवे से सटे क्षेत्रों में अवैध कॉलोनियों और निर्माण बड़े पैमाने पर जारी है। अमर उजाला की पड़ताल में मुरादनगर क्षेत्र में तमाम जगह अवैध प्लॉटिंग होते हुए पाई गई थी। ऐसे में पड़ताल के बाद लगातार जीडीए की ध्वस्तीकरण व सीलिंग की कार्रवाई जारी है। मुरादनगर में दुहाई के अलावा भिक्कनपुर, जलालपुर रोड, असालतनगर रोड, रावली रोड, शहजादपुर रोड के आसपास चल रहे अवैध निर्माण प्राधिकरण के टारगेट पर हैं। मोदीनगर के कादराबाद में चल रही प्लॉटिंग पर भी कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन

अवैध निर्माण में इन पर दर्ज हुआ मुकदमा :
अवैध निर्माण के मामले में जीडीए ने मुरादनगर क्षेत्र में हाईवे पर थाना मुरादनगर के सामने अवैध निर्माण के मामले में सुमनलता पत्नी लोकेश कुमार, असालतनगर से जलालपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर अमित दीक्षित पुत्र वीर सिंह, असालतनगर-जलालपुर मुख्य मार्ग पर अवैध निर्माण में देवदत्त त्यागी पुत्र सोराज त्यागी, मुरादनगर में टेलीफोन एक्सचेंज चौराहा से बंबा रोड पाइपलाइन पर भट्टे के सामने अवैध निर्माण में मास्टर इकबाल, श्याम सिंह पुत्र कनका, अय्यूब पुत्र साबू, शब्बीर पुत्र सावू, अल्लारखी पुत्र शब्बीर आदि और मुरादनगर ऑर्डिनेंस फैक्टरी से डासना रोड पर अवैध निर्माण में मुकेश पुत्र राजपाल, सुमेर सिंह व अरुण कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदीनगर में हाईवे पर गोल्डन पेटल फार्म हाउस के पास कादराबाद में अरविंद मित्तल, बुद्ध प्रकाश और दीपक कुमार, तहसील मोदीनगर के पास रजवाहा रोड अमर एंक्लेव में राजकुमार गुप्ता और निवाड़ी में सिवली इंडस्ट्रियल एरिया निकट रास होटल पर चल रहे अवैध निर्माण में आनंद प्रकाश, विनोद कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं, मोदीनगर मंगल विहार में अवैध निर्माण के मामले में संगीता पत्नी कुलदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।

कार्रवाई लगातार जारी रहेगी
दिल्ली-मेरठ हाईवे से सटे क्षेत्रों में अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण व सीलिंग की कार्रवाई जारी है। अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ विभिन्न मामलों में आठ मुकदमे दर्ज कराने के साथ एक में तहरीर दी गई है। अवैध प्लॉटिंग व निर्माण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। - संतोष कुमार राय, सचिव, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed