फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

हाउस टैक्स के खिलाफ कांग्र्रेसियों ने जमकर काटा हंगामा, जोनल कार्यालय घेरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
हाउस टैक्स के खिलाफ कांग्र्रेसियों ने जमकर काटा हंगामा, जोनल कार्यालय घेरा
विज्ञापन

गाजियाबाद। हाउस टैक्स में 15 फीसदी वृद्धि के नगर निगम के निर्णय के खिलाफ कांग्रेसियों का विरोध लगातार जारी है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने रामलीला मैदान में एकत्रित होकर निगम के कविनगर जोनल कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। फिर जोनल कार्यालय का घेराव और नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी मुख्य गेट पर बैठ गए। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने फैसले को लेकर निगम प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की।
विरोध प्रदर्शन के बाद जोनल अधिकारी को ज्ञापन सौंप निर्णय वापस लेने की मांग की। इससे पहले कांग्रेसियों ने दो दिन पहले सिटी जोन कार्यालय पर हंगामा प्रदर्शन किया था। उसी कड़ी में निगम के फैसले के विरोध में कांग्रेसियों का आक्रोश दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। सोमवार को महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कविनगर के जोनल कार्यालय का घेराव किया। पहले कांग्रेस कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक के नेतृत्व में कविनगर रामलीला मैदान पर एकत्रित हुए।
विज्ञापन

इसके बाद महानगर अध्यक्ष के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान से कविनगर जोनल कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। हाथों में हाउस टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ नारे लिखी तख्तियां लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। फिर जोनल कार्यालय के गेट पर पहुंचकर कार्यालय का घेराव करते हुए मुख्य द्वार पर बैठ गए। निगम अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए निर्णय वापस लेने की मांग की। महानगर अध्यक्ष पंडित मनोज कौशिक ने कहा कि कोरोना महामारी से जनता त्रस्त है, उस पर हाउस टैक्स बढ़ाकर एक और बोझ डाल दिया गया है। नगर निगम के मनमाने निर्णय को जनता स्वीकार नहीं करेगी। निर्णय का कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार विरोध जारी रखेंगे। इस मौके पर पार्षद मनोज चौधरी, पार्षद मोहम्मद जाकिर अली, माया देवी, बीके सिसोदिया, मुस्तकीम, शशि पांडे मिश्रा, विजयपाल चौधरी, अनुज चौधरी तेवतिया, पंडित मोहित, अमित कुमार, कुलभूषण, जगत बिष्ट, नवीन शर्मा, विकास शर्मा सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed