{"_id":"606f66b78ebc3e59281ad47e","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd216791962","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसों में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसों में दो की मौत
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसों में दो की मौत
गाजियाबाद/मसूरी। मसूरी थानाक्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई। डंपर की टक्कर से बाइक सवार जीजा की जान चली गई, जबकि साला गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मामलों में आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
दिल्ली के उस्मान नगर निवासी 28 वर्षीय जावेद ई-रिक्शा चालक था। वह 19 वर्षीय साले फाजिल निवासी भजनपुरा दिल्ली के साथ बाइक से अमरोहा कोर्ट जा रहा था। बाइक जावेद चला रहा था। दोनों लोग जैसे ही दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पास कल्लूगढ़ी के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार डंपर ने ओवरटेक कर बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों जीजा-साले घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर जावेद को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके साले फाजिल का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत भी चिंताजनक बनी है। पुलिस ने मृतक के भाई दिलशाद की तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जावेद दो बच्चों का पिता था।
दूसरी घटना में डासना की श्रीराम कॉलोनी निवासी 64 वर्षीय फूलचंद बेटे दीपक महतो के साथ हरिद्वार से घुटनों के दर्द की आयुर्वेदिक दवा लेकर कार से लौट रहे थे। मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर कुशलिया गांव के पास जेसीबी ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में फूलचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दीपक महतो ने जेसीबी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।