फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

परिवहन विभाग के सिपाही ने खुद को गोली से उड़ाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
परिवहन विभाग के सिपाही ने खुद को गोली से उड़ाया
विज्ञापन

गाजियाबाद। संभागीय परिवहन विभाग अमरोहा में तैनात सिपाही संजीव तोमर (45) ने शुक्रवार दोपहर शास्त्रीनगर डी-ब्लॉक स्थित अपने आवास पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। करीब एक सप्ताह पहले ही वह हापुड़ आरटीओ कार्यालय में अटैच हुए थे। पुलिस के मुताबिक संजीव तोमर डिप्रेशन का शिकार थे। तीन साल से उनका दिल्ली के अस्पताल से इलाज भी चल रहा था। सूचना पर पहुंची कविनगर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल कब्जे में लेकर सिपाही का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मूलरूप से बागपत के बड़ौत निवासी संजीव तोमर कविनगर थानाक्षेत्र में शास्त्रीनगर डी-ब्लॉक में करीब 20 वर्षों से पत्नी व बेटा-बेटी के साथ रह रहे थे। वह संभागीय परिवहन विभाग अमरोहा के प्रवर्तन दल में तैनात थे, जबकि पत्नी चिरंजीव विहार में बुटीक चलाती हैं। करीब एक सप्ताह पहले ही उन्हें हापुड़ आरटीओ ऑफिस से अटैच किया गया था। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे संजीव घर पर थे। पत्नी व बेटी चिरंजीव विहार स्थित बुटीक पर गई थी, जबकि बेटा तुषार पढ़ाई कर रहा था। इसी बीच संजीव तोमर ने बाथरूम में जाकर लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर बेटा बाथरूम की तरफ दौड़ा तो घटना का पता चला। इसके बाद तुषार ने अपनी मां को सूचना दी। लोगों की सूचना पर सीओ अभय कुमार मिश्र तथा एसएचओ कविनगर अभय कुमार मिश्र ने मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया। पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि संजीव तोमर कुछ वर्षों में डिप्रेशन में चल रहे थे। करीब तीन साल से उनका अपोलो अस्पताल दिल्ली से इलाज भी चल रहा था। परिजनों ने घर या नौकरी में किसी तरह की कोई कलह या परेशानी होने से भी इंकार किया। बेटे तुषार ने बताया कि उनके पिता एक सप्ताह पहले हापुड़ से अटैच हुए थे। उन्होंने वहां ज्वाइन भी कर लिया था, लेकिन ड्यूटी पर नहीं जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में डिप्रेशन के चलते सुसाइड करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव तोमर द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही संभागीय परिवहन विभाग में शोक फैल गया। वहीं, परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। लोगों में चर्चा रही कि सब कुछ सामान्य होने के बावजूद संजीव तोमर ने यह कदम क्यों उठाया। सीओ कविनगर अभय कुमार मिश्र का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन अगर किसी पर आरोप लगाते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed