{"_id":"5e63e6228ebc3ec573777765","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd1955992155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में सेनेटाइजर की दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में सेनेटाइजर की दिक्कत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार में नहीं मिल रहे सेनिटाइजर, लोग हो रहे परेशान
गाजियाबाद। कोरोना की दहशत के बीच शहर के मेडिकल स्टोर पर मास्क और सेनिटाइजर गायब हो गए हैं। हालात इतने खराब हैं कि स्वास्थ्य विभाग और औषधि विभाग को भी बाजार से सेनिटाइजर और मास्क नहीं मिल पा रहे हैं। सीएमओ ने भी इस बात की पुष्टि की है। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और औषधि विभाग की टीमें मास्क और सेनिटाइजर लेने गई थीं लेकिन कहीं नहीं मिले। सीएमओ ने कहा कि इस संबंध में एडीएम से मेडिकल स्टोर और होल सेलर्स के यहां छापेमारी किए जाने की मांग की गई है।
तीनों डॉक्टर काम पर लौटे
शुक्रवार को कोरोना संक्रमित होने की आशंका से खुद को आइसोलेट करने वाले तीनों डॉक्टर शनिवार को काम पर वापस लौट आए। इस संबंध में तीनों डॉक्टरों से वरिष्ठ अधिकारियों ने वार्ता की थी और उन्हें कोरोना संक्रमण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिसके बाद तीनों डॉक्टरों का भय कम हुआ और वे काम पर लौट आए। तीनों डॉक्टरों ने शनिवार को ओपीडी में मरीज भी देखे। इस मामले में सीएमओ ने संबंधित अस्पतालों के सीएमएस से रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए थे।
पेंडिंग रिपोर्ट का इंतजार
दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संचारी रोग नियंत्रण विभाग में भेजी गई 10 पेंडिंग रिपोर्ट का इंतजार है। अधिकारियों का कहना है कि पहले यह रिपोर्ट दूसरे दिन आ जाती थी लेकिन अब तीन से चार दिन में भी नहीं मिल पा रही है। इसका बड़ा कारण है कि लैब पर सैंपल की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है निर्माण कार्य
कहने के लिए जिला एमएमजी एवं संयुक्त अस्पताल में आइसोलेशन बना दिए गए हैं लेकिन हकीकत के धरातल पर कुछ अलग ही स्थिति है। संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में निर्माण कार्य चल रहा है। अगर जरूरत पड़ी तो वार्ड में किसी भी स्थिति में मरीज भर्ती नहीं किया जा सकता। इस मामले में अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश बिज का कहना है कि मंडल के सर्विलांस अधिकारी ने निर्देश दिया था कि वार्ड के अंदर ही टॉयलेट और स्टाफ के बैठने की व्यवस्था की जाए इसलिए दीवार तोड़कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। रविवार को कार्य पूरा हो जाएगा।
ओपीडी में घटे मरीज
कोरोना के डर से अस्पतालों में 30 फीसदी ओपीडी कम हो गई है। शनिवार को एमएमजी अस्पताल में तीन हजार के बजाए 2200 की ओपीडी हुई, जबकि संयुक्त अस्पताल में 1800 के बजाए 1400 मरीज इलाज के लिए पहुंचे।