{"_id":"5e63e6ea8ebc3ec74f2b1dec","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd195590199","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंडन की दशा सुधरेगी, नगर विकास विभाग बनाएगा रेजुवेनेशन प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंडन की दशा सुधरेगी, नगर विकास विभाग बनाएगा रेजुवेनेशन प्लान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवरेगी हिंडन नदी, एक किलोमीटर के दायरे में बनाए जाएंगे बफर जोन
गाजियाबाद। बदहाल हिंडन नदी अब जल्द ही संवरेगी। यूपी सरकार हिंडन में गिरने वाले नालों को एसटीपी से जोड़ेगी। गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर क्षेत्र में हिंडन के किनारे बफर जोन बनाए जाएंगे। हिंडन किनारे सुंदरीकरण यहां घूमने के लिए वॉक-वे, साइकिल ट्रैक और लैंड स्केप तैयार कराए जाएंगे। इसके लिए डीपीआर बनाने की जिम्मेदारी नोएडा की एक फर्म को सौंपी गई है। नगर विकास विभाग ने गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के डीएम से इस योजना में कोऑर्डिनेशन कर कई विभागों से सूचनाएं मांगी हैं।
लखनऊ में गोमती नदी की तर्ज पर गाजियाबाद में हिंडन नदी को संवारने की प्लानिंग काफी समय से चल रही है, लेकिन अब इस पर काम शुरू हो गया है। नगर विकास विभाग की ओर से हिंडन रिवर रिजुवेनेशन के डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनवाने के लिए फर्म को नामित कर दिया गया है। नगर विकास विभाग ने हिंडन में जल प्रदूषण को रोकने के लिए सभी बड़े-छोटे नालों को टैप करके उनका ट्रीटमेंट कराए जाने के लिए प्लानिंग की है, ताकि नदी में पानी की गुणवत्ता को मानकों के अनुरूप किया जा सके। हिंडन के चिह्नित क्षेत्र में नदी के किनारों का सुदृढ़ीकरण कराया जाना है, ताकि बाढ़ के दौरान उसकी पानी वहन करने की क्षमता बढ़ाई जा सके। नदी के किनारों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। लोगों के मॉर्निंग व ईवनिंग वॉक के लिए पाथ-वे तैयार कराए जाएंगे। प्रभावी सॉलिड वेस्ट और सीवरेज स्लज मैनेजमेंट कराया जाएगा। शासन ने इसके लिए नोएडा की फर्म टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड को डीपीआर बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
अधिकारी बोले
हिंडन रिवर रिजुवेनेशन प्लान के लिए नगर निगम से शासन ने जो जानकारी मांगी है वह दी जा रही हैं। नगर निगम अपने स्तर पर भी नालों को टैप कर ट्रीटमेंट करने की योजना पर काम कर रहा है। - दिनेश चंद्र सिंह, नगरायुक्त