फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

होली पर अतिरिक्त पानी की आपूर्ति करेगा नगर निगम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
होली पर अतिरिक्त पानी की आपूर्ति करेगा नगर निगम
विज्ञापन

गाजियाबाद। रंगों का पर्व होली मनाने के लिए नगर निगम लोगों को अतिरिक्त पानी की आपूर्ति करेगा। रंग खेलने के बाद लोगों को भरपूर पानी मिलेगा। जलकल महाप्रबंधक ने सभी जोन के अवर अभियंताओं और कर्मचारियों को इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। होली पर नगर निगम सुबह 6:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक निर्बाध जलापूर्ति करेगा।

नगर निगम के जीएम जलकल बीके सिंह ने बताया कि जिन स्थानों पर ओवर हेड टैंक के जरिए पानी की आपूर्ति होती है, वहां पर रात को ही सभी टैंक भर लिए जाएंगे और सुबह के समय डायरेक्ट सप्लाई दी जाएगी। दोपहर 12:30 बजे ओवरहेड टैंक से आपूर्ति शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि नलकूप संचालन और नियंत्रण के कार्य में लगे कर्मचारियों को होली पर अवकाश नहीं दिया जाएगा। सभी जूनियर इंजीनियरों को निर्देश दिए गए हैं कि जहां भी नलकूप या हैंडपंप खराब हैं, उन्हें होली से पहले रिपेयर करा लिया जाए। पानी की अतिरिक्त सप्लाई के कारण क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो की समस्या हो सकती है। इसके लिए भी जीएम जलकल ने पहले से प्लानिंग कर संभावित क्षेत्र में सीवर लाइनों की पहले से सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी अवर अभियंताओं को खुले मैनहोल या सीवर चैंबरों को ढकवाने के भी निर्देश दिए हैं। इसके अलावा जिन क्षेत्रों में पाइप लाइन से आपूर्ति नहीं है, उन क्षेत्रों में टैंकरों से पानी की आपूर्ति कराई जाएगी। बिजली से संबंधित होने वाली समस्याओं को लेकर तत्काल पावर कारपोरेशन को अवगत कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed