{"_id":"5e63eb228ebc3eebb5623b2a","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd195583993","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से बचने को रचाई शादी, मामला शांत होते ही छोड़ भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल से बचने को रचाई शादी, मामला शांत होते ही छोड़ भागा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल से बचने को छात्रा से रचाई शादी, मामला शांत होते ही छोड़ भागा
गाजियाबाद। दुष्कर्म में जेल जाने से बचने के लिए बीसीए की छात्रा से शादी करने वाला एमबीए का छात्र उसे छोड़कर फरार हो गया। आरोपी का सुराग न लगने पर पीड़ित छात्रा ने शनिवार को कविनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पीड़िता का कहना है कि थाने में फैसला होने के बाद आरोपी ने उससे कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बाद वह उसके साथ किराए के मकान में रह रहा था। शुक्रवार को वह उसे एकाएक छोड़कर चला गया।
पीड़िता के मुताबिक वह एक कॉलेज से बीसीए कर रही है। इसी कॉलेज में पढ़ने वाले एमबीए के छात्र से करीब छह माह पहले उसकी मुलाकात हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद छात्र पीड़िता से शादी की बात कहने लगा। एक दिन छात्र उसे कविनगर क्षेत्र में बुआ के घर ले गया और पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर छात्रा ने विरोध जताया तो आरोपी ने मौके पर ही मांग में सिंदूर भरकर बतौर पत्नी अपनाने का नाटक किया। उसने कहा कि वह जॉब लगने पर शादी कर लेगा।
गर्भवती होते ही तोड़ दिया था नाता
पीड़िता का कहना है कि वह गर्भवती हो गई और इसकी जानकारी देने पर आरोपी ने एबॉर्शन करा दिया। उसने जल्द सार्वजनिक रूप से शादी करने का भरोसा दिया। लेकिन इसके बाद आरोपी अपना मोबाइल नंबर और ठिकाना बदल कर अंडरग्राउंड हो गया था। इसके बाद पीड़िता ने कविनगर थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर हवालात में डाला तो वह शादी के लिए तैयार हो गया। दिसंबर 2019 में आरोपी ने छात्रा से कोर्ट मैरिज कर ली और उसे किराए के मकान में लेकर रहने लगा।
विज्ञापन
ससुरालियों ने भी पल्ला झाड़ा
शनिवार को थाने पहुंची पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार को पति उसे छोड़कर चला गया। ससुराल जाने पर उन्होंने भी पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने कहा कि पति को संपत्ति से बेदखल कर दिया है। उससे उनका कोई मतलब नहीं है। पीड़िता का कहना है कि थाने में हुए समझौते में ससुर ने लिखकर दिया था कि भविष्य में वह उसे बहू के रूप में रखेंगे। एसएचओ मोहम्मद असलम का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।