फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

दो चौकी इंचार्ज समेत तीन दरोगा लाइन हाजिर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
दो चौकी इंचार्ज समेत तीन दरोगा लाइन हाजिर
विज्ञापन

गाजियाबाद। आमजन से अभद्रता करने और कामचोरी के आरोप में एसएसपी कलानिधि नैथानी ने दो चौकी इंचार्ज समेत तीन दरोगाओं को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही खाली हुई चौकियों पर नए प्रभारियों की तैनाती कर दी गई है। एसएसपी का कहना है कि पुलिसकर्मी जनता के प्रति व्यवहार और अपने काम के प्रति गंभीरता रखें, नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी ने बताया कि ट्रोनिका सिटी थाना की रामपार्क चौकी के इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। उनके खिलाफ सीओ लोनी की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई है। जिसमें धर्मेन्द्र सिंह पर चौकी में आने वाले पीड़ितों के साथ दुर्व्यवहार करने तथा अभियोग पंजीकृत करने में हीला हवाली करने का आरोप है। इसके अलावा भोजपुर थाना की अतरौली चौकी के प्रभारी शैलेंद्र मुरारी दीक्षित को भी काम में लापरवाही और अक्सर कार्य से गैरहाजिर रहने के चलते लाइन हाजिर किया गया है। मुरादनगर थाना में तैनात एसआई शीशपाल सिंह को भी थाना से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।
विज्ञापन

ये बने नए चौकी इंचार्ज
एसएसपी ने दो दिन पहले ही वसुंधरा चौकी इंचार्ज को भी सस्पेंड किया था। बृहस्पतिवार देर रात दो नए चौकी इंचार्जों पर कार्रवाई के बाद कई चौकियां खाली हो गई थीं। इसी कड़ी में एसआई विपिन कुमार को थाना सिहानी गेट से हटाकर थाने की नासिरपुर चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। जबकि एसआई नरेन्द्र कुमार को ट्रोनिका सिटी थाने से हटाकर थाने की ही रामपार्क चौकी का प्रभारी बनाया गया है। साथ ही एसआई अशोक कुमार को कौशांबी थाना से हटाकर थाना की यूपी गेट चौकी और भोजपुर थाना में तैनात एसआई संदीप कुमार को थाना की अतरौली चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed