{"_id":"5e6296238ebc3eeb3434f685","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd1955273134","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीडीए और नगर निगम में बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीडीए और नगर निगम में बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर लगी रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीडीए और नगर निगम में बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर रोक
गाजियाबाद। कोरोना की दहशत ने अब सरकारी विभागों में दस्तक दे दी है। कोरोना के राजनगर एक्सटेंशन में मिले पॉजीटिव मरीज के अगले दिन ही जीडीए और नगर निगम ने कर्मचारियों की बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर रोक लगा दी है। सर्दी-जुकाम से पीड़ित कर्मचारियों के साथ अधिकारियों को मास्क लगाने के निर्देश दिए हैं।
सबसे पहले जीडीए वीसी कंचन वर्मा ने कर्मचारियों व अधिकारियों की बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर रोक लगा दी। अगले आदेश पर कर्मचारियों को मैनुअल हाजिरी लगाने के निर्देश दिए हैं। खासकर फील्ड में रहने वाले अभियंत्रण और प्रवर्तन अनुभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। वहीं, अधिकारियों के साथ कर्मचारी एक-दूसरे से हाथ मिलाने से परहेज करते नजर आए। उधर, नगर आयुक्त दिनेश चंद्र सिंह ने भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर रोक लगा दी है। उन्होंने पब्लिक डीलिंग वाले अधिकारियेां व कर्मचारियों को मास्क लगाकर काम करने की सलाह दी है।
निगम कर्मचारियों को बांटी गई होम्योपैथी दवा
नगर निगम में कर्मचारियों व अधिकारियों को होम्योपैथी की दवा दी गई। कोरोना प्रिवेंटिव अभियान के तहत माउंटेन पीपुल फाउंडेशन की ओर से कर्मचारियों को प्रिवेंटिव मेडिसिन दी गई। नगर आयुक्त दिनेश चंद्र ने फाउंडेशन के सहयोग से कर्मचारियों को कोरोना से बचाव में सहायक दवा पिलाई। फाउंडेशन के डॉक्टरों के साथ कर्मचारियों ने लोगों को कोरोना से बचाव में उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी भी दी।