फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ghaziabad human bones ashes found in cow dung cake heaps sent for dna

गाजियाबादः बिटौरे में जली थीं इंसानी हड्डियां, शिनाख्त को अब डीएनए टेस्ट

Tue, 03 Mar 2020 10:27 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो योगेंद्र सागर, अमर उजाला, गाजियाबाद
योगेंद्र सागर, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Tue, 03 Mar 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad human bones ashes found in cow dung cake heaps sent for dna
सांकेतिक चित्र

गाजियाबाद के कविनगर थानाक्षेत्र के गांव रईसपुर में बिटौरे की राख में मिली हड्डियों को लेकर संशय खत्म हो गया है। फोरेंसिक रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया है कि बिटौरे में कोई जानवर नहीं, बल्कि इंसान जला था। अब मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस ने डीएनए टेस्ट कराने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बिटौरे में आग लगने की घटना के दौरान से ही गांव का एक युवक भी लापता चल रहा है। उक्त हड्डियां उक्त युवक की तो नहीं, इसकी पुष्टि के लिए पुलिस ने उसके परिजनों का ब्लड सैंपल और हड्डियां हैदराबाद लैब भेजी हैं।
विज्ञापन


22 सितंबर 2019 को रईसपुर गांव के बाहरी हिस्से में एक बिटोरे में आग लग गई थी। अगले ही दिन बारिश होने पर आग बुझने के बाद राख में कुछ हड्डियां निकली थीं। इस घटना से दो दिन पहले यानि 20 सितंबर को ही गांव का ही रहने वाला विजय संदिग्ध हालात में लापता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने गांव के ही कुछ युवकों पर विजय की हत्या कर शव बिटोरे में जलाने का आरोप लगाया था। लेकिन, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बिटोरे में मिली हड्डियों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा था। इंस्पेक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि फोरेंसिक रिपोर्ट आ गई है। बिटौरे में मिली हड्डियां मनुष्य की होने की पुष्टि हुई है।

डीएनए टेस्ट को भेजीं ब्लड सैंपल व हड्डियां
इंस्पेक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि बिटौरे में मिली हड्डियां विजय की तो नहीं हैं, इसका पता करने के लिए डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है। विजय अविवाहित था, लिहाजा उसकी बहन व भाई का ब्लड सैंपल हड्डियों के साथ हैदराबाद लैब भेजा गया है। लगभग एक माह में डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आ जाएगी, जिसके बाद पता चल जाएगा कि हड्डियां विजय की हैं या नहीं।


पांच के खिलाफ दर्ज है हत्या का मुकदमा
विजय भाई राकेश का कहना है 20 सितंबर 2019 की शाम 6 बजे गांव के ही पांच लोग घर आए और विजय को अपने साथ ले गए। गांव के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी उक्त पांचों के साथ ही विजय आखिरी बार देखा गया था। दो दिन तक वह नहीं मिला। दो दिन बाद बिटोरे में हड्डियां निकलीं तो उक्त पांचों पर शक हुआ। राकेश ने कोर्ट के आदेश पर मोनू व बबली समेत 5 के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed