{"_id":"5e419dc48ebc3ee5cd55bab6","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd193892836","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की बोर्ड बैठक 17 को, एजेंडा तैयार करने में जुटे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की बोर्ड बैठक 17 को, एजेंडा तैयार करने में जुटे अफसर
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर निगम की बोर्ड बैठक 17 फरवरी को होगी। बोर्ड बैठक के लिए सभी विभागों के अफसरों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। अब सदन सचिव बैठक का एजेंडा तैयार करने में जुटे हैं। लंबे समय बाद हो रही बोर्ड बैठक में बीते साल के विकास कार्यों की समीक्षा भी होगी। विकास कार्यों की गति धीमी रहने की वजह से बैठक में हंगामा हो सकता है।
महापौर आशा शर्मा ने बताया कि बोर्ड बैठक की तारीख तय कर दी गई है। सदन सचिव को एजेंडा बनाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को होने वाली बोर्ड बैठक में शहर के विकास के प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। कई बड़े प्रस्ताव इस बैठक में ले जाए जाएंगे। इन पर सदन की सहमति के बाद विकास कार्यों को गति मिलेगी। वहीं बैठक की तारीख तय होने ही अब अधिकारियों ने सभी अनुभागों से प्रस्ताव लेने शुरू कर दिए हैं। निर्माण विभाग, जलकल, स्वास्थ्य विभाग, उद्यान और प्रकाश विभाग से प्रस्ताव मिलने के बाद एजेंडा जारी किया जाएगा।
कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का चुनाव अटका
बीते माह हुई नगर निगम की बोर्ड बैठक में विकास के एजेंडे पर चर्चा नहीं हो पाई थी। इस बैठक में सिर्फ कार्यकारिणी समिति के छह नए सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी कराई गई थी। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि बोर्ड बैठक से पहले कार्यकारिणी समिति की बैठक बुलाई जाएगी। इस बैठक में कार्यकारिणी समिति के नए उपाध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा। कार्यकारिणी समिति के 12 सदस्यों में से किसी एक को उपाध्यक्ष चुना जाना है। अब महापौर ने कार्यकारिणी समिति की बैठक की बजाय पहले बोर्ड बैठक बुला ली है, ऐसे में उपाध्यक्ष की कुर्सी अभी कुछ दिन और खाली रहेगी।