फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

छात्रा युवती के फोटो के साथ छेड़छाड़ वायरल किए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
छात्रा-युवती के फोटो के साथ छेड़छाड़, वायरल किए
विज्ञापन

गाजियाबाद। छात्रा और युवती के पुराने फोटो के साथ छेड़छाड़ कर वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला साइबर सेल के लिए भेज दिया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। बताया कि फोटो पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी लिखी है।

कविनगर थाना क्षेत्र के लालकुआं निवासी कक्षा 12 की छात्रा ने पुलिस को शिकायत दी है कि रास्ते में एक युवक उससे छेड़छाड़ करता है। वह छपरौला में रहता है। उसने फोटो खींच लिया और उसकेसाथ छेड़छाड़ करके फेसबुक पर वायरल कर दिया है। साथ ही आपत्तिजनक टिप्पणी लिखी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, विजय नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती निजी कंपनी में नौकरी करती है। उसके साथी ने उसकी फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपी ने उसकी फोटो कंपनी में उसके बोस को भेज दी। इस कारण उसे नौकरी से निकाल दिया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है। विजय नगर निवासी युवक को पुलिस हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed