फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

कोरोना के संदिग्धों की जांच पूरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
कोरोना के संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट आई निगेटिव
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना वायरस को लेकर शासन लगातार स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर रहा है। शनिवार को भी शासन स्तर से मामले को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। एक संदिग्ध मरीज की जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली जो निगेटिव आई है, विभाग को एक और मरीज की रिपोर्ट का इंतजार है।

जिले में 152 लोग चीन यात्रा करके लौटे थे। उनमें से 37 लोग गैर जनपदों में रहते हैं। इसके अलावा 17 और लोगों की लिस्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली थी, जिनकी तलाश में शनिवार को विभागीय टीमें दौड़ती रहीं। सीएमओ डॉ एनके गुप्ता के अनुसार सभी लोगों की जांच कर ली गई है। किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। एक व्यक्ति ने लौटने पर गले में खराश की शिकायत की थी, जिसका एहतियातन सैंपल लेकर जांच के लिए दिल्ली भेजा गया है। वहीं राजनगर निवासी व्यक्ति के सैंपल की जांच शनिवार को मिल गई है, जो निगेटिव आई है। अब तक जिले में चार लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से तीन की जांच रिपोर्ट आ गई है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना को लेकर शनिवार देर शाम शासन स्तर से वीडियो कांफ्रेसिंग की गई। जिसमें सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed