फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

सागवान हाइट्स में शराबियों का उत्पात, महिलाओं से अभद्रता, लोगों को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
सागवान हाइट्स में शराबियों का उत्पात, महिलाओं से अभद्रता, लोगों को पीटा
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र की सागवान हाइट्स सोसायटी में शनिवार रात पार्क में खड़े होकर शराब पी रहे लोगों ने विरोध करने पर जमकर बवाल काटा। विरोध से गुस्साए युवकों ने महिलाओं के साथ अभद्रता की और लोगों को पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में ले लिया। दोपहर तक कार्रवाई न करने पर थाने में पहुंचकर सोसायटी की महिलाओं ने हंगामा किया। बाद में समझौते के बाद आरोपियों को छोड़ दिया गया।
सागवान हाइट्स सोसायटी निवासी महिला ने तहरीर दी में बताया कि रात करीब साढ़े 10 बजे वह नीचे पार्क में टहलने के लिए आई थीं। वहां छह-सात युवक लड़कियों के साथ शराब पी रहे थे। उन्हें देखकर युवकों ने अभद्रता शुरू कर दी। साथ ही शराब पीने के लिए कहने लगे। महिला डरकर वहां से फ्लैट में चली गईं। आरोपी वहां से पीछे फ्लैट पर आ गए और दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। महिला ने इस दौरान अन्य फ्लैट में रहने वाले लोगों को कॉल की। आसपास के फ्लैट के लोग भी आ गए। आरोपी युवकों ने लोगों से मारपीट शुरू कर दी। महिलाओं के साथ अभद्रता करने लगे। कई लोगों की क्रिकेट खेलने वाले बल्ले और रॉड से पिटाई कर दी। इसमें पांच-छह लोग घायल भी हो गए। हंगामा बढ़ता देखकर सोसायटी गार्ड पहुंच गए। 112 नंबर पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में ले लिया। रविवार दोपहर तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर सोसायटी के लोगों ने थाने में हंगामा किया। पुलिस ने 151 में चालान करने के लिए कहा। इससे लोग और ज्यादा गुस्सा हो गए। हंगामे के कुछ देर बाद दोनों लोगों में थाने के अंदर समझौता हो गया। पुलिस ने बिना लिखा-पढ़ी के छोड़ दिया। सिहानीगेट थाना प्रभारी गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि झगड़े की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। कई लोगों को हिरासत में लिया था। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। लिखित में समझौते के बाद छोड़ा गया है।
विज्ञापन

गार्डों से छीन ली बंदूक
सोसायटी में हंगामा और मारपीट की सूचना के बाद पहुंचे गार्डों से आरोपी युवकों ने बंदूक छीन ली। उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करके भगा दिया। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। गार्डों ने किसी तरह अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को देखकर मच गई भगदड़
सोसायटी में आधी रात तक हुए ड्रामा के दौरान पहुंची पुलिस को देखकर सोसायटी में भगदड़ मच गई। आरोपियों का साथ दे रहे कुछ युवक वहां से भाग गए। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह हाथ नहीं आ सके। पुलिस उनके बारे में भी जानकारी कर रही थी।

पार्क में खुलेआम पीते हैं शराब
महिलाओं ने बताया कि पार्क में खड़े होकर कुछ युवक आए दिन शराब पीते हैं। उन्हें किसी का डर भी नहीं होता है। यदि कोई उनका विरोध करता है तो वह लड़ने लिए तैयार हो जाते हैं। उनके साथ कुछ लड़कियां भी आ जाती हैं। ये लड़कियां कहां कि हैं और कब आती हैं किसी को जानकारी नहीं हैं। उन्होंने पुलिस से पार्क में शराब पीने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed