फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

1200 टैक्स बकाएदारों की कुर्की करेगा नगर निगम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
1500 टैक्स बकाएदारों की कुर्की करेगा नगर निगम
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर निगम शहर के 1500 बड़े टैक्स बकाएदारों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है। इन बकाएदारों की अचल संपत्ति की कुर्की के लिए नोटिस तैयार कर लिए गए हैं। सोमवार से भवन मालिकों को कुर्की नोटिस पहुंचने शुरू हो जाएंगे। निर्धारित अवधि में पैसा जमा न कराया तो निगम की टैक्स विभाग की टीमें संपत्तियों को कुर्क करेगी।
जनवरी माह में नगर निगम के सभी अधिकारी स्वच्छ सर्वेक्षण में व्यस्त थे। अब स्वच्छ सर्वेक्षण के पूरा होने के बाद टैक्स वसूली को लेकर अभियान छेड़ दिया गया है। नगर निगम के टैक्स विभाग ने 1500 बकाएदारों की सूची तैयार कर ली है। इन बकाएदारों को नगर निगम पूर्व में टैक्स का डिमांड नोटिस जारी कर चुका है। इन्हें बकाया टैक्स जमा कराने के लिए 15 दिन की मोहलत दी गई थी, लेकिन उन्होंने टैक्स जमा नहीं कराया। अब नगर निगम ने इनकी संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर ली है। निगम के टैक्स विभाग ने इन सभी 1500 बकाएदारों के कुर्की नोटिस तैयार कर लिए हैं। सोमवार से नोटिस रिसीव कराकर नगर निगम अधिकारी कुर्की की कार्रवाई शुरू करेंगे।
विज्ञापन

बड़े प्रतिष्ठानों के खाते भी सीज करेगा निगम
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि दो लाख से ज्यादा रकम बकाया वाले बकाएदारों के बैंक खाते सीज करने की कार्रवाई भी की जाएगी। इसके लिए बैंकों को पत्र भेजे जाएंगे। इन 1500 बकाएदारों का नगर निगम पर करीब 35 करोड़ रुपये बकाया है। नोटिस जारी करने के बाद भी वह टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवकाश में भी लगाए गए हाउस टैक्स कैंप
नगर निगम ने शनिवार और रविवार को अवकाश के दिन भी टैक्सदाताओं की सहूलियत के लिए हर जोन में 2-2 कैंप लगाकर टैक्स जमा कराया। शनिवार को नगर निगम ने इन कैंप में 22 लाख और रविवार को करीब 27 लाख से ज्यादा की रकम वसूल की।

डिमांड नोटिस जारी करने वाले 1500 से ज्यादा बड़े बकाएदारों के कुर्की नोटिस तैयार करा लिए गए हैं। सभी जोन में सोमवार से नोटिस रिसीव कराकर मंगलवार से कुर्की का अभियान शुरू करा दिया जाएगा। 31 मार्च तक टैक्स जमा न कराने वाले भवन मालिकों से 12 फीसदी का ब्याज भी वसूला जाएगा। - संजीव सिन्हा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed