फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

शादी का झांसा दे छात्रा से दुष्कर्म, मांग में सिंदूर भर कराया गर्भपात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
शादी का झांसा दे छात्रा से दुष्कर्म, मांग में सिंदूर भर कराया गर्भपात
विज्ञापन

गाजियाबाद। शादी का झांसा देकर बीसीए की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि एमबीए का छात्र शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी मांग में सिंदूर भरकर अपनाने का नाटक किया। वहीं, छात्रा के गर्भवती होने पर आरोपी गर्भपात कराकर भूमिगत हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को हवालात में डाला तो वह एकाएक शादी के लिए तैयार हो गया। पुलिस की मौजूदगी में लिखित समझौता होने पर दोनों की कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
जानकारी के मुताबिक जिस कॉलेज से छात्रा बीसीए कर रही है, आरोपी भी उसी कॉलेज में एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। करीब छह माह पहले दोनों की मुलाकात हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद छात्र छात्रा से शादी की बात कहने लगा। छात्रा का आरोप है कि एक दिन छात्र उसे कविनगर क्षेत्र में बुआ के घर ले गया। पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर छात्रा ने विरोध जताया तो उसने शादी करने की बात कही और मौके पर ही मांग में सिंदूर भरकर बतौर पत्नी अपनाने का नाटक किया। उसने कहा कि वह जॉब लगने पर शादी कर लेगा।
विज्ञापन

गर्भवती होते ही छात्रा से तोड़ा नाता
शिकायत में छात्रा ने पुलिस को बताया कि इस बीच वह गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी उसने छात्र को दी तो आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। साथ ही जल्द सार्वजनिक रूप से शादी करने का भरोसा दिया। लेकिन इसके बाद आरोपी अपना मोबाइल नंबर और ठिकाना बदल कर अंडरग्राउंड हो गया। इसके बाद मजबूर होकर उसने पुलिस को शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने पहुंचते ही हो गया ‘शादी का समझौता’
छात्रा की शिकायत पुलिस ने आरोपी को पकड़कर हवालात में डाल दिया। सलाखों के पीछे जाते ही युवक शादी के लिए तैयार हो गया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने लिखित में समझौता कर लिया। छात्र के परिजन भी छात्रा से शादी को तैयार हो गए। परिजनों ने भरोसा दिलाया कि वह कोर्ट मैरिज कराकर शादी का प्रमाण थाने में जमा कराएंगे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को थाने से रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed