फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

1697 भवनों की स्कीम, आवेदकों को 10 साल की किस्त का मिलेगा लाभ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
10 साल की आसान किस्तों में खरीद सकेंगे आशियाना
विज्ञापन

गाजियाबाद। जीडीए की मकर संक्रांति पर लांच हुई 1697 भवनों की स्कीम में आवंटियों को सात से 10 साल तक की आसान किस्तों में आशियाना खरीदने की सुविधा मिलेगी। बोर्ड की मुहर लगने के बाद सबसे पहले जीडीए वर्तमान में जारी योजना के नियम व शर्तों को संशोधित करेगा। वेबसाइट पर डाले गए ब्रॉसर में सभी जानकारियां अपडेट की जाएंगी। ऐसे में 14 फरवरी तक लोग नई शर्तों के साथ आसान किस्तों में घर खरीद सकेंगे।
जीडीए ने साफ किया है कि स्कीम में निर्णय से पहले आवेदन करने वालों को नई नियमों के तहत आसान किस्तों में घर खरीदने का लाभ मिलेगा। प्राधिकरण की नई स्कीम में विभिन्न योजनाओं में एलआईजी, एमआईजी व एचआईजी भवनों को खरीदने के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। योजना में मधुबन बापूधाम में 10 चार मंजिला मिनी एमआईजी, 34 चार मंजिला मिनी एमआईजी, 116 एलआईजी और 177 दो बीएचके बहुमंजिला फ्लैटों को शामिल किया गया है। इंदिरापुरम के न्यायखंड-तीन योजना में चार मिनी एमआईजी, सात चार मंजिला मिनी एमआईजी, पांच दो मंजिला मिनी एमआईजी और तीन अन्य मिनी एमआईजी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

नेहरूनगर सेकेंड के चंद्रशिला बहुमंजिला अपार्टमेंट में 22 एलआईजी दो बीएचके प्लस स्टडी रूम, 12 एचआईजी दो बीएचके प्लस तीन बालकनी और 31 एचआईजी दो बीएचके व चार बालकनी फ्लैटों को शामिल किया गया है। इंद्रप्रस्थ बहुमंजिला योजना एक बीएचके 90 फ्लैट, दो बीएचके 195 फ्लैट और दो बीएचके के 115 फ्लैट शामिल हैं। वहीं, कोयल एंक्लेव बहुमंजिला योजना में एक बीएचके के 136 फ्लैट और दो बीएचके के 397 फ्लैटों को शामिल किया गया है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले लोगों को भवनों का आवंटन लॉटरी सिस्टम से किया जाएगा। योजना में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग आवेदकों को नियमानुसार आरक्षण दिया जाएगा। स्कीम में शहरवासी जीडीए की वेबसाइट पर दिए लिंक के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन के साथ 1100 रुपये पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईडब्ल्यूएस के लिए पुराना नियम ही लागू
शहरवासी अब जीडीए की संपत्तियों को सात से 10 साल की आसान किस्तों में खरीद सकते हैं। पहले जीडीए में तीन से पांच साल की किस्तों में घर खरीदने का प्रावधान था। अब लोग एलआईजी, मिनी एमआईजी व एमआईजी को 10 साल की किस्तों में खरीद सकेंगे। एचआईजी के साथ बहुमंजिला भवनों को खरीदने के लिए अब लोगों को पांच की जगह सात साल का समय मिलेगा। वहीं ईडब्ल्यूएस को पूर्व की तरह 20 साल में ही खरीद सकेंगे।

कोट
वर्तमान में जारी आवासीय योजना में आवेदन करने वालों को सात से 10 साल की किस्तों में भवन खरीदने का मौका मिलेगा। नए नियम व शर्तों को जल्द जीडीए वेबसाइट व एप पर अपडेट किया जाएगा। - कंचन वर्मा, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed