फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

बहन की सहेली संग खींचे फोटो, उसी की आईडी बनाकर वायरल किए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
बहन की सहेली संग खींचे फोटो, उसी की आईडी बनाकर वायरल किए
विज्ञापन

गाजियाबाद। नाबालिग लड़की को बदनाम करने के लिए सहेली के भाई ने सारी हदें पार कर दीं। पार्टी में बुलाकर साथ फोटो खींचे और फिर पीड़िता केनाम का फर्जी अकाउंट बनाकर फेसबुक पर वायरल कर दिए। किशोरी का आरोप है कि विरोध जताने पर आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी की हरकत से दहशत व सदमे में आए परिवार ने रविवार को विजयनगर थाने पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विजयनगर थानाक्षेत्र में रहने वाले परिजनों के मुताबिक उनकी 17 वर्षीय बेटी गौतमबुद्धनगर के छपरौला में जॉब करती थी। वहां पर काम करने वाली एक अन्य लड़की उसकी सहेली बन गई। इसके बाद दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना हो गया। सहेली का भाई नीरज भी उससे घुल-मिल गया। परिजनों का कहना है कि कुछ दिनों पहले सहेली के घर पर एक आयोजन था। उनकी बेटी को भी निमंत्रण दिया गया था। वहां पार्टी के दौरान नीरज ने उनकी बेटी के साथ सेल्फी ले ली। उनकी बेटी ने सहेली का भाई होने के नाते फोटो खींचने को सामान्य तौर पर लिया और वह पार्टी से लौट आई।
विज्ञापन

पीछे पड़ गया आरोपी, ब्लैकमेल करने लगा
किशोरी का कहना है कि इसके बाद सहेली का भाई उसके पीछे पड़ गया। वह उसे अकेले में मिलने के लिए बुलाने लगा। ऐसा न करने पर वह उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा। इतना ही नहीं, आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह उसके भाई की हत्या कर देगा। पीड़िता के मुताबिक उसने आरोपी की बात नहीं मानी तो वह उसे अंजाम भुगतने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी-प्रेमिका दर्शाकर फेसबुक पर डाले फोटो
किशोरी का कहना है कि उसने फेसबुक पर कोई अकाउंट नहीं बनाया हुआ है, लेकिन कुछ दिन पहले एक जानकार ने फेसबुक अकाउंट के बारे में बताया तो वह चौंक गई। फेसबुक पर सच कर अकाउंट देखा तो उसके होश उड़ गए, क्योंकि उसकी तरफ से ही आरोपी युवक के साथ फोटो डाली हुई थीं और उनमें दोनों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की हुई थी।
...जैसे किशोरी ने ही डाला हो प्रेमी का फोटो
किशोरी के नाम से बनाए गए फर्जी अकाउंट में आरोपी ने प्रोफाइल फोटो भी साथ खींची सेल्फी का डाला हुआ है। इसके आला दो अन्य फोटो टाइमलाइन में पोस्ट किए हैं। किशोरी की तरफ से ही एक ऐसा दर्शाया गया है, जैसे उसने अपने प्रेमी का फोटो खुद फेसबुक पर डाला हो। फेसबुक पर फर्जी अकाउंट देख पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई।

थाने में फूट-फूटकर रोयी तो तत्काल गिरफ्तारी को टीम भेजी
पीड़िता अपने परिजनों के साथ रविवार को विजयनगर थाने पहुंची और तहरीर दी। आपबीती सुनाते-सुनाते किशोरी पुलिस के सामने ही फूट-फूटकर रोने लगी। उसे देखते हुए एसएचओ ने एक तरफ केस दर्ज करने के आदेश दिए तो दूसरी तरफ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल टीम भेज दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed